अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर मिस्ट्री गर्ल के साथ डिनर डेट पर हुए स्पॉट..

4/3/2018 4:56:10 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर हाल ही में एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए। दरअसल सोमवार की शाम हर्षवर्धन एक रेस्त्रां में डिनर करने पहुंचे। जहां उनके साथ ये मिस्ट्री गर्ल भी थी।

 

PunjabKesari

 

हालांकि कैमरा देखकर दोनों अलग निकले इसी वजह से इनकी एक भी फोटो साथ में नहीं आ पाईं। कयास लगाए जा रहे हैं ये मिस्ट्री गर्ल पूजा बेदी की बेटी आलिया फरनीचरवाला थी। 

 

PunjabKesari, harshvardhan kapoor image, हर्षवर्धन कपूर इमेज

 

बता दें कि हर्षवर्धन का नाम सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान के साथ भी जुड़ चुका है। दोनों को कई बार एकसाथ देखा जा चुका है इसी वजह से इनके लिंकअप की भी खबरें आई थीं। हालांकि इस पर न सारा और न ही हर्षवर्धन ने कभी चुप्पी तोड़ी।

 

PunjabKesari

 

उन्होंने डायरैक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म 'मिर्जिया' से बॉलीवुड डेब्यू किया। हांलाकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही।  हर्षवर्धन फिलहाल अपनी अगली फिल्म भावेश जोशी में बिजी हैं। इसी से साथ वे नेक्सट फिल्म में ओलिंपिक गोल्ड मेडल विनर निशानेबाज अभिनव बिंद्रा की भूमिका में दिखाई देने वाले हैं।

 

PunjabKesari, harshvardhan kapoor image, हर्षवर्धन कपूर इमेज


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News