हैप्‍पी बर्थडे प्रियंका चोपड़ा: अभी हैं सिंगल, लेकिन जुड़ चुका है इन अभिनेताओं संग नाम...

7/18/2017 8:03:01 PM

मुंबईः बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा उन चुनींदा अभिनेत्रियों में शुमार की जाती है जिन्होंने अभिनेत्रियों के महज शो पीस के तौर पर इस्तेमाल किये जाने की परंपरा को सिर्फ बदला ही नहीं बल्कि बॉलीवुड को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी विशेष पहचान दिलायी।

प्रियंका का जन्म जमशेदपुर में हुआ था। इनके माता-पिता आर्मी में डॉक्टर रहे। प्रियंका के पिता डॉक्टर अशोक चोपड़ा का निधन कैंसर की जंग लड़ने के बाद 2013 में हुआ। प्रियंका चोपड़ा का बचपन बरेली में बिता। यहां के सेंट मारिया गोरिटी कॉलेज से प्रियंका ने शुरुआती पढ़ाई की।

प्रियंका के पेरेंट्स आर्मी ऑफिसर थे, इसी वजह से उन्होंने कई स्कूल बदले। 13 साल की उम्र में प्रियंका, अमेरिका चली गईं जहां वह अपनी चाची के साथ रहीं, जहां उन्होंने लगभग तीन साल बिताए और इस दौरान वहीं के स्कूल में दाखिला लिया। अमेरिका से तीन साल बाद भारत वापस आईं प्रियंका ने बरेली के आर्मी पब्लिक स्कूल में हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी की।  

 

प्रियंका के पहले बॉयफ्रेंड के बारे में लोग कम जानते हैं। ये हैं असीम मर्चेंट. कहते हैं, मिस इंडिया का ताज जीतने के बाद प्रियंका ने इनको डिच किया था। वैसे ये प्रियंका पर एक फिल्म 67 डेज भी बना रहे थे जिसमें उनकी मदद प्रियंका के पूर्व मैनेजर प्रकाश जाजू कर रहे थे। बॉलीवुड में प्रियंका का सबसे पहला अफेयर रहा अक्षय कुमार के साथ।

दोनों ने साथ में अंदाज, मुझसे शादी करोगी, वक्त जैसी फिल्में कीं। लेकिन जैसे ही दोनों की नजदीकियों की खबर ट्विंकल को मिली, अक्षय ने प्रियंका से बात करना बंद कर दिया। रितिक के लुक-अलाइक हरमन बावेजा के साथ प्रियंका का अफेयर 5 साल तक रहा। दोनों के बीच हरमन का फ्लॉप करियर आ गया। शाहिद कपूर के साथ भी   प्रियंका चोपड़ा का सनसनीखेज अफेयर रहा। बताया जाता है कि प्रियंका के घर जब IT रेड पड़ी थी, तब दरवाजा शाहिद कपूर ने खोला था। 

 

बता दें वैसे इस रिलेशन का खुलासा प्रियंका चोपड़ा ने बाद में कॉफी विद करण पर भी किया था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News