राजेश खन्ना के साथ सालों लिव इन में रही ये एक्ट्रैस, नहीं हो सकी शादी

1/11/2018 11:03:27 PM

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेत्री अंजू महेंद्रू आज अपना 72वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। अंजू का जन्म देहरादून में  11 जनवरी 1946 को हुआ था। महज 13 साल की उम्र से ही अंजू फिल्मों में काम करने लगी थीं। उन्हें फिल्मों में खास कामयाबी नहीं मिली लेकिन राजेश खन्ना के साथ उनका रिश्ता फिल्मी गलियारों में हमेशा चर्चा में रहा। 

 

देहरादून में जन्‍मीं अंजू महेंद्रू को आज की पीढ़ी मशहूर टीवी शोज की खूबसूरत दादी, सास या मां के तौर पर भले ही जानती हो, लेकिन बॉलीवुड के पुराने शौकीनों के बीच वह पहले सुपरस्टार की पहली गर्लफ्रेंड के रूप में जानी जाती हैं।

 

जी हां, बॉलीवुड के पहले सुपरस्‍टार राजेश खन्‍ना के साथ अंजू का रिश्ता 7 साल तक चला। वे दोनों लिव-इन रिलेशन में थे और पूरी इंडस्‍ट्री में दोनों के प्‍यार के चर्चे थे।

 

राजेश खन्ना के जीवन में एक प्रेमिका के तौर पर दाखिल होनेवाली अंजू महेंद्रू पहली महिला थीं। ये दोनों स्कूल से कॉलेज की शिक्षा तक सहपाठी और करीबी दोस्‍त रहे। लेकिन जल्द ही इस रिश्ते पर विराम लग गया। दोनों का ब्रेकअप हो गया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News