Birthday में गोविंदा ने किया पत्नी के साथ डांस, सनी लियोन भी अाई नजर

12/23/2016 1:26:09 PM

मुंबई: सुपरस्टार गोविंदा 53 साल के हो गए हैं। इस मौके पर उन्होंने एक पार्टी होस्ट की, जिसमें एक्ट्रैस सनी लियोन, उनके पति डेनियर वेबर, ईशा देओल, उनके पत्नी भरत तख्तानी, ऋषिता भट्ट, शक्ति कपूर, साजिद नाडियाडवाला, अलका याज्ञनिक, मीका सिंह और मीत ब्रदर्स सहित कई सेलेब्स शामिल हुए। 


पार्टी के दौरान गोविंदा ने पत्नी सुनीता के साथ जमकर डांस किया। बाकी सेलेब्स ने भी उनकी पार्टी को खूब एन्जॉय किया। पार्टी में लंबे समय से बॉलीवुड से गायब चल रहीं महिमा चौधरी भी नजर आईं। उन्हें पहचान पाना मुश्किल था कि वे वही महिमा हैं, जिन्होंने 1997 में शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'परदेस' से बॉलीवुड डेब्यू किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News