''गोलमाल अगेन'' क़रीब-क़रीब 200 करोड़, इस वीकेंड में अजय होंगे मालामाल अगेन

11/11/2017 6:45:15 PM

मुंबईः गोलमाल अगेन' को टिकट खिड़की पर तीन हफ्ते पूरे हो गए। चौते हफ्ते के पहले दिन यानी शुक्रवार को इसकी कमाई केवल 62 लाख रुपए रही। यह पहली बार है कि फिल्म ने किसी दिन एक करोड़ से कम कमाई की है।

 

लेकिन अब अजय देवगन की फिल्‍म 'गोलमाल अगेन' जल्‍द ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार सकती है। पूरी उम्‍मीद है कि इस वीकेंड पर संभवत: अजय देवगन का इंतजार खत्‍म हो जायेगा। 'गोलमाल अगेन' अपने चौथे हफ्ते में इंट्री कर चुकी है और इस शुक्रवार को फिल्‍म ने 62 लाख की कमाई के साथ 198.58 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। ऐसे में फिल्‍म को 200 करोड़ के आंकड़े का छूने के लिए महज 1.42 करोड़ की दरकार है।

 

देखा जाए तो ये फिल्‍म शनिवार और रविवार को इस आंकड़े को पार कर जायेगी। ट्रेड एनालिस्‍ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर जानकारी दी है। 'गोलमाल अगेन' दिवाली के मौके पर 20 अक्टूबर को रिलीज़ हुई थी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News