बॉकिस अॉफिस पर गोलमाल अगेन पहले ही दिन तोड़ा रिकॉर्ड, कमाई जानकर होंगे हैरान

10/21/2017 3:30:51 PM

मुंबई: बॉलीवुड के पॉपुलर डायरैक्टर रोहित शेट्टी की गोलमाल अगेन ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन बम्पर कलैक्शन किया है। गोलमाल अगेन ने पहले दिन ही कई सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 

PunjabKesari

बता दें कि गोपाल , माधव , लकी और लक्ष्मण के किरदार पिछले 11 साल से दर्शकों के मनोरंजन के लिए गोलमाल करते रहते हैं। ये चौथी बार था जब रोहित शेट्टी ने गोलमाल अगेन के जरिये एक नई कहानी के साथ दर्शकों को दिवाली का तोहफ़ा दिया और दर्शकों ने भी पहले ही दिन रिटर्न गिफ़्ट भी दे दिया। गोलमाल अगेन ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर पहले दिन करीब 30 करोड़ रूपये की कमाई की है। फिल्म को लेकर 20 से 25 करोड़ रूपये तक की ओपनिंग का अनुमान लगाया गया था लेकिन करीब 80 -90 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ गोलमाल मालामाल हो गई।

PunjabKesari

करीब 100 करोड़ की लागत में बनी और वर्ल्ड वाइड 4200 से अधिक स्क्रीन्स में रिलीज़ हुई गोलमाल अगेन इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली ओरिजनल हिंदी फिल्म बन गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसी साल रिलीज़ हुई बाहुबली - द कन्क्लूजन के हिंदी डब वर्ज़न ने पहले दिन 41 करोड़ रूपये की कमाई की थी। बॉलीवुड की फिल्मों में गोलमाल अगेन ने सलमान खान की ट्यूबलाइट की ओपनिंग 21 करोड़ करोड़ 15 लाख रूपये , शाहरुख़ खान की रईस के 20 करोड़ 42 लाख , वरुण धवन की जुड़वा 2 के 16 करोड़ 10 लाख रूपये और शाहरुख़ खान-अनुष्का शर्मा की जब हैरी मेट सेजल के 15 करोड़ 25 लाख रूपये के कलैक्शन को पीछे छोड़ दिया है।

PunjabKesari

रोहित शेट्टी - अजय देवगन जोड़ी की फिल्मों का पहले दिन की कमाई

2010        गोलमाल 3     आठ करोड़ रूपये

2011        सिंघम             आठ करोड़ 94 लाख रूपये

2012        बोल बच्चन       12 करोड़ 10 लाख रूपये

2014       सिंघम रिटर्न्स      32 करोड़ 9 लाख रूपये

PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News