घर में चूल्‍हे पर खाना पका रही हैं गीता बसरा, लोगों ने उड़ाया मजाक

2/5/2018 2:10:06 AM

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेत्री और भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा अक्सर सोशल मीडिया में छाई रहती हैं। हाल ही में गीता ने अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस फोटो में गीता चूल्हे पर खाना बनाते हुए नजर आ रही हैं। जिसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। 

 

मॉडल और अभिनेत्री गिता बसरा ने भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह से शादी के बाद फिल्मों से दूरियां बना ली है। लेकिन वो फैंस से अभी भी सोशल मीडिया के जरिेए कनेक्ट है। गीता अक्सर सोशल मीडिया पर बेटी हिनाया और हरभजन के साथ खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। इसी कड़ी में गीता ने एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वो चूल्हे के सामने बैठकर पोज दे रही हैं। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए गीता ने कैप्शन में लिखा है, 'मजा पिंड दा'।

 

गीता की इस तस्वीर पर फैंस लाइक और कमेंट बॉक्स में तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। वहीं ऐसे यूजर्स की भी कमी नहीं है जो इस तस्वीर को लेकर गीता को ट्रोल कर रहे हैं। एक इंस्टाग्राम एकाउंट यूजर ने लिखा, चप्पल, सैंडल वो भी किचन में चूल्हे के सामने। वहीं एक यूजर ने लिखा, जालंधर पिंड नहीं हैं कृपया सम्मान करो। एक यूजर ने कमेंट कर कहा, आपको चूल्हा जलाना आता है?


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News