जॉन की फिल्म ''परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण'' का फर्स्ट लुक रिलीज

6/22/2017 7:06:48 PM

मुंबईः 'मद्रास कैफे' जैसी सीरियस फिल्म और 'विकी डोनर' जैसी बिल्कुल जुदा सब्जेक्ट वाली फिल्म लेकर आने वाले जॉन अब्राहम अब 1998 में पोखरण में हुए परमाणु परीक्षण पर फिल्म लेकर आ रहे हैं। फिल्म का नाम 'परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण' रखा गया है।

उन्होंने ट्विटर पर अपनी आगामी फिल्म 'परमाणु : द स्टोरी ऑफ पोखकरण' का पहला पोस्टर जारी किया है। फिल्म के पोस्टर में इंडिया का नक्शा बना हुआ है, साथ ही इस नक्शे के ऊपर जॉन अब्राहम की झलक दिखाई दे रही है। जॉन अब्राहम प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस फिल्म के निर्माता और मुख्य अभिनेता जॉन अब्राहम ही है। 

यह फिल्म परमाणु नगरी पोखरण में 11 और 13 मई 1998 को हुए सिलसिलेवार पांच परमाणु परीक्षणों पर आधारित है। इसके बाद से ही पोखरण विश्व मानचित्र पर एक शक्तिस्थल के रूप में उभरा है। ऐसी खबरें आई थी कि पहले इस फिल्म का नाम 'शांतिवन' रखा गया था, लेकिन बाद में फिल्म का नाम बदलकर 'परमाणु : द स्टोरी ऑफ पोखरण' रखा गया।

PunjabKesari

जॉन अब्राहम ने इस फिल्म का फर्स्ट लुक अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से शेयर किया। उन्होंने इसके साथ कैप्शन में लिखा, 'आप लोगों के साथ अपनी सबसे बड़ी परीक्षा का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है।'

हाल ही में उन्होंने इस फिल्म का शूट शुरू होने की सूचना भी ट्विटर पर दी थी। पोखरण का परमाणु परीक्षण भारत के इतिहास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसे फिक्शन के तौर पर देखना दिलचस्प होगा।

इस फिल्म में जॉन के साथ डायना पेंटी और बोमन ईरानी मुख्य भूमिका में होंगे।  फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा कर रहे हैं। यह फिल्म 8 दिसम्बर को रिलीज होगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News