बीमारी के बाद हनी सिंह की वापसी, इस फिल्म के लिए गाया गाना

12/23/2017 9:49:49 PM

मुंबईः बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। हाई हील्स, ब्लू आइज़, लुंगी डांस, डोप शोप, देसी कलाकार, अंग्रेजी बीट जैसे एक से बढ़कर एक गाने देकर हनी ने देश-दुनिया में पॉपुलैरिटी हासिल की और सबके फेवरेट बने। हालांकि, बायपोलर डिसऑर्डर की वजह से वह काफी समय से लाइमलाइट से दूर हैं। लेकिन अब हनी सिंह पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और धमाकेदार वापसी के लिए तैयार हैं। 

PunjabKesari

बता दें हाल ही में हनी सिंह को दिल्‍ली की एक पार्टी में देखा गया है। हनी सिंह इस पार्टी में एक्‍टर सूरज पंचोली के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्‍वीर में हनी ने टोपी लगा रखी है, लेकिन उनके लंबे बाल टोपी में पीछे से नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार हनी सिंह जल्‍द ही फिर से अपने सुरों के साथ वापसी करने वाले हैं। दो साल बाद हनी सिंह एक बार फिर बॉलीवुड सॉन्ग के साथ लौट रहे हैं। हनी सिंह ने कार्तिक आर्यन की फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के लिए 'दिल चोरी साडा' हो गया गाना गाया है। यह एक पार्टी नंबर है, जो पंजाबी सिंगर हंस राज हंस के गाने का रीमेक है। यह गाना 26 दिसंबर को रिलीज होगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News