इन स्टार्स के फैंस दिखा चुके हैं एेसी दीवानगी, किसी ने दिया 40 लाख का नेकलेस तो किसी ने किया केस

12/1/2017 1:22:58 PM

मुंबई: बॉलीवुड इंडस्ट्री में जितने भी एक्टर्स और एक्ट्रैस हैं उनकी फैन फॉलोइंग काफी है। फैंस अपने फेवरेट स्टार्स की झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। इनमें से तो कई एेसे फैन भी हैं जो अपने स्टार्स को भगवान मान लेते हैं तो कई उनसे इंस्पायर होकर उनके जैसा बनने की कोशिश करते है। कुछ उनके फैंस इतने ज्यादा क्रेज़ी हैं। जो उनके लिए ऐसी ऐसी अजीब हरकतें कर देते हैं। जिस पर यकीन नहीं होता। आज हम आपको बॉलीवुड स्टार्स के फैन की कुछ अजीब हरकतों के बारे में बताएंगे।

PunjabKesari

अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन को लोग बहुत चाहते हैं और उनकी फैन फॉलोइंग भी करोड़ों में है। उन सब में से एक फेन्स ने उनके लिए एक बड़ी अजीब हरकत की थी और वह अजीब हरकत यह है कि एक फेन ने उनके घर एक ट्रक समोसा भर के भेज दिया था। बाद में अमिताभ बच्चन ने उसी समोसे को अपने फैंस के बीच में प्रसाद के रूप में बटवा दिया।

PunjabKesari

ऐश्वर्या राय बच्चन

बॉलीवुड की विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय के जलवे भी और एक्ट्रैसेस से बिल्कुल ही अलग है। इतनी खूबसूरत एक्ट्रैस के लाखों फैंस भी होंगे। जब ऐश्वर्या की शादी हुई थी तो उनके लाखों फैंस का दिल टूट गया था। उसी में से एक फैन जो कि श्रीलंका में रहता था। जिसका नाम निरोशन था। उसने ऐश्वर्या की शादी की खबर सुनकर यह फैसला किया कि वह ऐश्वर्या राय पर केस करेगा। साथ ही में सुनने में आया था कि वह डिप्रेशन में भी चला गया था।

PunjabKesari

सलमान खान

हमारे बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुल्तान और दबंग खान के भी फेन्स कुछ कम नहीं है। उनमें से एक फैंन ने सलमान खान के साथ फोटो खिंचवाने और उनसे मिलने के लिए भूख हड़ताल कर दी थी। उनका यह फेन राजकोट का रहने वाला था और उसने यह भूख हड़ताल इसलिए की थी ताकि वह सलमान खान को साथ मिल सके। ऐसे ही सलमान खान का एक और फैंन था जिसने सुल्तान फिल्म रिलीज होने के बाद उसके पहले शो की 120 सीटों की एडवांस बुकिंग कर ली थी।

PunjabKesari

करीना कपूर

बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेबो यानि की करीना कपूर की। इनकी खूबसूरती दिन ब दिन बढ़ती जा रही है और उनके भी फैंस करोड़ों में है। उनके एक फेंन ने उनकी शादी से पहले उन्हें हीरो से जड़ा नेकलेस उपहार के रूप में दिया था और बताया जा रहा था कि उस नेकलेस की कीमत 40 लाख रुपए थी।

PunjabKesari

संजय दत्त

बॉलीवुड इंडस्ट्री में संजू बाबा का अभिनय और उनके एक्टिंग करने का अंदाज और अभिनेताओं से बिल्कुल ही अलग है। जिसको लोग कॉपी करने की कोशिश भी करते हैं। ऐसे ही उनकी करोड़ों फैंस भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में है। उनमें से एक फैन ने एक बाइक खुद ही कस्टमाइज की थी और जब संजू बाबा किसी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। तो वह उस जगह पर अपनी कस्टमाइज की बाइक लेकर गया और संजू बाबा से रिक्वेस्ट की कि वे उसके साथ बाइक पर बैठ कर एक राइड ले। तो फिर होना क्या था संजू बाबा ने भी अपने फैंन का दिल नहीं तोड़ा और उसके साथ उसकी इच्छा पूरी करते हुए बाइक राइड ली।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News