एंजेलिना जोली जैसे दिखने के चक्कर में एक्ट्रैस ने करवाई सर्जरी, होठों का हो गया बुरा हाल

1/23/2018 11:04:56 AM

मुंबई: बोल्ड फोटोशूट के कारण चर्चा में रहने वाली ईशा गुप्ता अपने होंठों के चलते सुर्खियों में हैं। ईशा ने सोशल मीडिया पर अपने कुछ लेटेस्ट फोटोज पोस्ट की हैं जिसमें इनके होंठ पहले से काफी डिफरेंट नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari

ऐसे में खबरें ऐ रही हैं कि इन्होंने लिप सर्जरी करवाई है। इन तस्वीरों में ईशा के होंठ पहले से बड़े और मोटे दिख रहे हैं, जिसके चलते सोशल मीडिया पर उनकी तुलना हॉलीवुड एक्ट्रैस एंजेलिना जोली से की जा रही है। 

PunjabKesari

'बादशाहो' फेम ईशा गुप्ता कुछ महीनों पहले नेपोटिज्म पर कमेंट करने के चलते भी चर्चा में थीं। दरअसल, इन्होंने कहा था, "मुझे आज भी आउटसाइडर की तरह ट्रीट किया जाता है, क्योंकि मेरे नाम के साथ स्टारी सरनेम नहीं लगा है।"

PunjabKesari

बता दें कि साल 2007 में ईशा ने 'मिस इंडिया इंटरनेशनल' का खिताब जीता था। इसके बाद साल 2012 में इन्होंने एक्टिंग में डेब्यू किया था। ये पहली बार 'जन्नत 2' में नजर आईं, जिसके लिए इन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू के लिए फिल्ममेयर अवॉर्ड भी मिला था। इसके बाद इन्होंने चक्रव्यूह, हमशक्ल, राज 3डी और रुस्तम जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News