वेब सीरिज 'गंदी बात' का ट्रेलर हुआ रिलीज

5/8/2018 4:52:40 PM

मुंबई: प्रोड्यूसर एकता कपूर की एक और वेब सीरिज 'गंदी बात' का ट्रेलर रिलीज हो गया हैं। उनकी ये सीरिज समाज में हो रहे उनक गंदी बातों को दिखाएगा जिस पर कोई बात भी नहीं करना चाहता। इसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसमें दिखता है कि ससुर कैसे बहू को सेक्सु्अल रिलेशनशिप के लिए दबाव बनाता और कैसे देवर अपनी भाभी को ही छेड़ता है। ऐसी ही कई कहानियां इस सीरिज में दिखाई जाएंगी। 

 

PunjabKesari


'गंदी बात' नाम के इस डिजिटल शो में हम शहर और गांवों के बीच का अंतर देख सकते हैं। इस ट्रेलर में दिखाया गया है कि पारिवारिक अपरंपरागत इच्छाएं कैसी हो सकती हैं? इसमें एक कहानी में यह दिखाया गया है कि एक व्यक्ति एक गुड़िया से शादी कर लेता है। एक महिला के साथ एक सांप निजी संबंध बनाता है। ट्रेलर के आखिर में महिलाएं एक ग्रुप बनाती हैं और अपने पतियों को छोड़ कर खुद को सांप को समर्पित करत देती हैं। अपनी कहानियों में यह ट्रेलर अलग-अलग अंधविश्वासों को भी दिखाने की कोशिश करता है।

 

 


सीरीज के हर एक एपिसोड में समाज के प्रतिबंधित संबंधों के बारे में एक अलग कहानी बताई जाएगी। यह कहानियां उन विषयों के बारे में है जो समाज के हर वर्ग में मौजूद हैं लेकिन कभी खुले तौर पर इनकी बात नहीं की जाती या इनकी चर्चा कहीं नहीं की जाती।

 

 

Bahut hogayi achi baat 😉 Ab karenge #GandiiBaat Streaming now on ALTBalaji – bitly.com/WatchGandiiBaat #ALTBalajiOriginal | @ektaravikapoor

A post shared by ALTBalaji (@altbalaji) on May 4, 2018 at 7:30am PDT

 


'सावधान इंडिया' से फेम सचिन मोहित की तरफ से निर्देशित इस सीरीज में अनंत जोशी, नारायणी शास्त्री, विकास वर्मा, नीता शेट्टी, रोहित चौधरी, राजेश त्रिपाठी, दीपिका खन्ना, मृणालिनी त्यागी, नवीन पंडिता, वैभव शाह, निर्बन गोस्वामी जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। 

 

 

Kal karenge #GandiiBaat 😉 Streaming tomorrow on #ALTBalaji #ALTBalajiOriginal | @ektaravikapoor

A post shared by ALTBalaji (@altbalaji) on May 2, 2018 at 1:30am PDT

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News