ये टीवी एक्ट्रैस शादी में पहनेगी इतने किलो का लहंगा, इतना है वजन

12/18/2017 10:04:05 AM

मुंबई: सीरियल 'एक दीवाना था' के आने वाले एपीसोड में शादी का सीन दिखाया जाएगा। इसमें शो की लीड एक्ट्रैस शरण्या यानी डोनल बिष्ट और व्योम यानी विक्रम सिंह चौहान की शादी दिखाई जाएगी। इस ऑनस्क्रीन शादी में शरण्या भारी भरकम लहंगे में नजर आएंगी। इस लहंगे का वजन 40 किलो है। इस शो में दोनों की ऑनस्क्रीन शादी पर खास ध्यान जा रहा है। सीन को खास बनाने के लिए कपड़ों से लेकर सजावट तक हर चीज पर काफी किया गया है।

PunjabKesari

सोनी के इस सीरियल की शुरुआत इसी साल अक्टूबर में हुई थी। खबरों की मानें तो डोनल अपनी ऑनस्क्रीन शादी में जो भारी भरकम लहंगा पहनने वाली है, इतना भारी लहंगा इससे पहले किसी भी टीवी एक्ट्रैस ने नहीं पहना होगा। डोनल ने एक इंटरव्यू में बताया, 'मैं अपनी लाइफ कभी भी इस तरह से तैयार नहीं हुई हूं। शादी सीक्वेंस के लिए मेरे लिए स्पेशल लहंगा रेडी करवाया गया है।

PunjabKesari

इस पर गोल्डन एम्ब्रॉयडी है। इसका वजन 40 किलो है, जो अभी तक पहने गए लहंगों में सबसे भारी है। लहंगे के साथ मैं मांगटीका, झुमका, चूड़ी और नेकलेस भी पहनूंगी'। उन्होंने बताया कि दुल्हन के गेटअप में आने के लिए उन्हें 2 घंटे लगते हैं। 

PunjabKesari
  


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News