दीपिका के साथ हो रहा बर्ताव बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है: श्रद्धा कपूर

11/24/2017 12:55:38 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) का कहना है कि फिल्म पद्मावती को लेकर देश में जो माहौल बना है, उससे वो बहुत दुखी हैं। दरअसल, श्रद्धा मुंबई में एक शू ब्रैंड के एडॉर्समेंट के लिए पहुंची थी। श्रद्धा ने यहां अपने शू कलेक्शन के अलावा कई मुद्दों पर बात की।उनसे जब पूछा गया कि एक लड़की होने के नाते वो दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के साथ हो रहे बर्ताव को कैसे देखती हैं तो उन्होंने कहा कि यह जो कुछ भी हो रहा है वो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। बहुत दुख होता है यह सब देख कर। ऐसा नहीं होना चाहिए।

श्रद्धा ने यहां अपने शू कलेक्शन की बात भी की और बताया कि कैसे वो बचपन से शूज को लेकर काफी पजेसिव हैं। उन्हें बॉलीवुड में कंगना रनौत के शूज बहुत अच्छे लगते हैं और अगर उन्हें बॉलीवुड में किसी एक्ट्रेस को शू गिफ्ट करना हो तो वो प्रियंका चोपड़ा को गिफ्ट करेंगी। फिलहाल श्रद्धा अपने अपकमिंग प्रोजेक्टस में व्यस्त हैं और जल्द ही बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News