दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने नाम किया ''मोस्ट एडमायर लीडर'' का खिताब!

7/21/2017 10:00:23 AM

मुंबई: टीवी एक्ट्रैस दिव्यांका त्रिपाठी को हाल ही में इंटरटेनमेंट के फील्ड में 'मोस्ट एडमायर लीडर' का खिताब मिला है। दिव्यांका को यह खिताब हेराल्ड ग्लोबल की तरफ से दिया गया है। मोस्ट एडमायर लीडर का खिताब जीतने के बाद दिव्यांका ने अपनी तस्वीर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा है, ”जब आपको इंटरटेनमेंट के फील्ड में ‘मोस्ट एडमायर लीडर’ के खिताब के साथ नवाजा जाता है।”

बता दें कि दिव्यांका के साथ नच बलिए 8 के जज रह चुके टेरेंस लुईस को भी इसी खिताब के साथ नवाजा गया है। दिव्यांका ने टेरेंस के साथ भी इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है। छोटे पर्दे पर दिव्यांका त्रिपाठी को पॉपुलर सीरियल ‘ये है मोहब्बतें के जरिए पहचान मिली है। दिव्यांका इस सीरियल में इशी मां उर्फ इशिता का किरदार निभा रही हैं और उनके इस किरदार को फैंस ने बेहद ही पसंद किया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News