पता चल गया आखि‍र किसके बेटे हैं धनुष, जीत लिया केस

4/21/2017 4:27:24 PM

मुंबईः साउथ के मशहूर ऐक्टर और रजनीकांत के दामाद धनुष ने चर्चित पैटर्निटी केस में कानूनी लड़ाई जीत ली है। मद्रास हाई कोर्ट की मदुरई बेंच ने बुजुर्ग दंपती के धनुष के मां-बाप होने के दावे को खारिज कर दिया है। धनुष ने कोर्ट में चल रहे एक केस में जीत हासिल कर ली है, जिसमें एक दंपत्ति ने दावा किया था कि वह अभिनेता के माता-पिता हैं। 

बता दें दावा करने वाले दंपत्ति ने धनुष से पैसे की भी मांग की थी। पिछले साल नवंबर में कतिरेसन और मीनाक्षी ने दावा किया था कि धनुष उनका बेटा है और 11वीं क्लास में पढ़ने के दौरान वह भाग गया था। इसके साथ ही दंपत्ति ने धनुष से हर महीने 65,000 रुपये के गुजारा भत्ते की मांग की थी। दंपत्ति ने अपने दावे को मजबूत करने के लिए 10वीं क्लास का सर्टिफिकेट दिखाया था। अभिनेता के वकील ने कहा कि यह पैसे निकालने का एक प्रयास था।  

28 फरवरी को हाईकोर्ट ने मदुरै मेडिकल कॉलेज को आदेश दिया था कि वह ये सुनिश्चित करें कि क्या एक्टर के पास दो आईडेंटिफीकेशन निशान हैं। डॉक्टरों से यह भी पता लगाने को कहा गया था कि क्या तिल बिना किसी निशान के हटाया जा सकता है। इसके बाद डॉक्टर्स ने किसी भी तरह का निशान नहीं पाया। हालांकि डॉक्टर्स ने कहा कि तिल के निशान को लेजर तकनीक के माध्यम से हटाया जा सकता है, लेकिन निशान को नहीं मिटाया जा सकता। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News