बेबी शावर में मंगेतर के साथ पहुंची भारती, दिखे बाकि टीवी सेलेब्स

9/20/2017 2:43:36 PM

मुंबई:हाल ही में 'कॉमेडी नाइट बचाओ' के फेमस कॉमेडियन मुबीन सौदागर की पत्नी अलसबा का बेबी शाबर पार्टी रखी गई। मुबीन और उनकी पत्नी अलसबा का ये पहला बच्चा होगा। इस पार्टी में 'बिग बॉस' की एक्स कंटेस्टेंट और भोजपुरी एक्ट्रैस मोनालिसा भी पहुंची।  उन्होंने इस दौरान ब्लू एंड ब्लैक कलर की साड़ी और बैकलेस ब्लाउज पहना हुआ था जिसमें वह ग्लैमर लग रही थी।

PunjabKesari

मुबीन की पार्टी में कॉमेडियन भारती सिंह भी मंगेतर हर्ष लिम्बाचिया के साथ पहुंची। जहां भारती ने पार्टी में जमकर मस्ती की तो वहीं हर्ष के साथ काफी सारे लवी-डवी मूमेंट भी शेयर किए। 

PunjabKesari
 
'जोधा-अकबर' की एक्ट्रैस सहित ये सेलेब भी दिखे। पार्टी में 'जोधा अकबर' में निगेटिव रोल प्ले कर फेमस हुईं लवीना टंडन भी पहुंची। लवीना इस दौरान पिंक कलर के व्हाइट थ्रेड वर्क वाले सूट में पहुंची। 
 PunjabKesari
इसके साथ ही अहसान कुरैशी, सुदेश लहरी, राजीव ठाकुर, वीआईपी उर्फ विजय ईश्वरलाल पवार, नेहा पेंडसे, आरजे प्रीतम सिंह, मोहित गुलाटी, राजीव ठाकुर और वाइफ तृप्ति और बच्चों के साथ सिद्धार्थ जाधव को भी देखा गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News