जब इस कॉल गर्ल की वजह से प्रधानमंत्री को खोनी पड़ी थी अपनी कुर्सी, हुआ था कुछ ऐसा

12/12/2017 12:14:12 PM

मुंबई: पूर्व कॉल गर्ल क्रिस्टीन कीलर ने इंग्लैंड की राजनीति में भूचाल ला दिया था। ये बात है 1960 की। क्रिस्टीन की 75 साल की उम्र में लीवर की बीमारी के चलते मौत हो गई। उनको एक स्कैंडल ने इंग्लैंड में मशहूर कर दिया था। वो था केबिनेट मिनिस्टर जॉन प्रोफूमो के साथ अफेयर। चोरी-छिपे इस अफेयर के बारे में जब दुनिया को पता चला तो प्रधानमंत्री को भी कुर्सी गंवानी पड़ी थी। उनका और जॉन प्रोफूमो का स्कैंडल पूरी दुनिया में फेमस हो गया था।

PunjabKesari

खबर के मुताबिक, 19 साल की उम्र में क्रिस्टीन लंदन की मशहूर कैब्रे डांसर हुआ करती थी। उनका डांस देखने के लिए कई वीआईपी और रईस लोग आते थे। तब उनकी मुलाकात केबिनेट सेक्रेटरी ऑफ वॉर मिस्टर जॉन प्रोफ्यूमा से हुई। उस वक्त जॉन इंग्लैंड की राजनीति के राइजिंग स्टार थे। उस दौरान दोनों के रिश्तों की बात दुनिया में फैली तो सबसे पहले उन्होंने बात दबाने की कोशिश की, बात पार्लियामेंट में बात उछली तो उन्होंने इस रिश्ते को अनैतिक करार दिया। लेकिन दोनों के रिश्तों की बातें होती रहीं।

PunjabKesari

बातें सामने आने के बाद जॉन दबाव में आ गए थे। उन्होंने क्रिस्टीन से रिश्ते का खुलासा सबसे पहले अपनी पत्नी से किया, फिर केबिनेट को बताया। जिसके बाद उन्हें रिजाइन देना पड़ा। उनके रिजाइन देने के एक महीने बाद ही प्रधानमंत्री हारोल्ड मैकमिलन को भी कुर्सी छोड़नी पड़ी। इस स्कैंडल ने क्रिस्टीन को रातोंरात स्टार बना दिया था। हर जगह उनकी एक फोटो वायरल हुई थी जिसमें वो नेकेड थीं, जिसके लिए उनको 6 महीने जेल गुजारना पड़ा था। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News