हनी सिंह का एक और धुआंधार गाना रिलीज, सुनने के बाद आप भी कहेंगे WOW

1/18/2018 5:27:30 PM

नई दिल्ली: यो-यो हनी सिंह ने 2018 में धमाकेदार वापसी की है। हनी सिंह ने दो साल बाद बतौर कंपोजर वापसी की हैं। उन्होंने लव रंजन की फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' में 'दिल चोरी' सॉन्ग कंपोज किया है। 

अब एक और धमाकेदार गाना रिलीज किया है। 'छोटे छोटे पेग' नाम से गाने की शुरुआत काफी इंट्रेस्टिंग है और इसके लिरिक्स भी अट्रैक्टिव है। बता दें कि यह फिल्म बिच्छू से 'टोटे-टोटे' गाने का रिमिक्स गाना है। इसे बॉलीवुड के फेमस सिंगर हंसराज हंस ने गाया था। हनी सिंह के इस गाने को रिलीज करने से पहले बुधवार को एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने अपने नई धुन की एक छोटी सी झलक अपने प्रशंसकों को सुनाई थी।

 इस अर्बन डांस सॉन्ग में फिल्म के स्टार कार्तिक आर्यन, नुसरत भरूच और सनी सिंह हैं। यह फिल्म इस साल वेलेनटाइन के मौके पर 12 फरवरी को रिलीज हो रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News