इस एक्टर ने अनुष्का को कहा ''हॉट जलेबी'', जब स्टार्स ने किए अश्लील कमेंट्स

5/26/2017 3:25:19 PM

मुंबई: तेलुगु एक्टर चलापति राव ने हाल ही में महिलाओं पर अश्लील कमेंट किया है। दरअसल नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य की मूवी 'Rarandoi Veduka Chudham' के ऑडियो लॉन्च पर चलापति ने अश्लील कमेंट किया है। उन्होंने कहा- महिलाएं केवल बिस्तर पर सोने के लिए ही ठीक होती हैं। चलापति के इस कमेंट के बाद उनके खिलाफ केस भी दर्ज हो गया है।

बता दें कि वैसे, यह पहला मामला नहीं है जब किसी साउथ एक्टर या एक्ट्रैस ने अश्लील कमेंट किया हो। इससे पहले साउथ के मशहूर कॉमेडियन अली बाशा ने 2015 में एक्ट्रैस अनुष्का शेट्टी को लेकर अश्लील कमेंट किया था। अपने कमेंट में उन्होंने अनुष्का को 'हॉट जलेबी' कहा था। साउथ के पॉपुलर कॉमेडियन अली बाशा ने नवंबर, 2015 में आई फिल्म 'साइज जीरो' के ऑडियो लॉन्च इवेंट पर हीरोइन अनुष्का शेट्टी पर अश्लील कमेंट किया था। अली ने कहा था- अनुष्का शेट्टी बिल्कुल उस गर्म जलेबी की तरह हैं, जिसे हर कोई खाना चाहता है। अली सिर्फ यहीं नहीं रुके बल्कि उन्होंने अनुष्का शेट्टी की थाई को लेकर भी कमेंट किया। उन्होंने अनुष्का और सोनल चौहान की थाई को कम्पेयर करते हुए अनुष्का की थाई को ज्यादा बेहतर बताते हुए कहा कि मैंने जबसे उन्हें फिल्म 'बिल्ला' में देखा तो उनका फैन हो गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News