एक बार फिर प्रैग्नेंट हुई ''कुबूल है'' की एक्ट्रैस, नजर आई बेबी बंप फ्लॉन्ट करती

7/24/2017 4:25:13 PM

मुंबई: टीवी शो 'कुबूल है' में नजर आने वाली एक्ट्रैस चाहत खन्ना प्रैग्नेंट हैं। हाल ही में चाहत ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं। जिसमें वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। चाहत ने सितंबर 2016 में पहला बच्चे को जन्म दिया था।

PunjabKesari

उनकी पहली बेटी जौहर अभी महज 10 महीने की है। इसी बीच उन्होंने दूसरे बच्चे की प्लानिंग शुरु कर दी है। बेबी प्लानिंग गैप को लेकर चाहत कहती हैं, "गैप क्या होता है? मैं इस में विश्वास नहीं करती हैं क्योंकि इंसान खुद न्यू कहानियां क्रिएट करता है। मैं तो सिर्फ भगवान का प्लान फॉलो कर रही हूं।"

PunjabKesari

बता दें कि चाहत इन दिनों एक्टिंग की दुनिया के दूर मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं। वो अक्सर इंस्टाग्राम पर जौहर के साथ फोटोज पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में चाहत फ्रेश फेस ऑफ द ईयर कैटेगरी में दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। चाहत को 16 साल की उम्र में भरत नर्सिंघानी (बिजनेसमैन) से प्यार हो गया था। दिसंबर 2006 में जोड़ी ने शादी की।

PunjabKesari

शादी के लिए चाहत ने पॉपुलर शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' छोड़ दिया था। हालांकि, 7 महीनों बाद इनका रिश्ता खत्म हो गया। चाहत ने भरत पर फिजिकल एब्यूज का आरोप लगाया था। 2013 में उन्होंने मशहूर राइटर शाहरुख मिर्जा के बेटे फरहान मिर्जा से शादी की। दोनों की एक बेटी जौहर है। चाहत अब तक 'कुमकुम: प्यारा सा बंधन', 'तुझ संग प्रीत लगाई सजना' और 'हीरो भक्ति की शक्ति है' जैसे सीरियल्स में काम कर चुकी हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News