खास कमाल नहीं दिखा पाई संजय की ''भूमि'', जानें 3 दिन का कलेक्शन

9/26/2017 3:59:51 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की फिल्म 'भूमि' बॉक्सऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। 22 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने तीन दिन में महज 7.48 करोड़ रुपए की कमाई की है। फिल्म क्रिटिक्स का मानना है कि जिस फिल्म ने महज 3 दिनों में इतना कलेक्शन किया है वो अब शायद ही अपने नुकसान की भरपाई कर सके। 'भूमि' को उसके साथ ही रिलीज हुई न्यूटन और हसीना पारकर से ज्यादा बेहतर फिल्म माना जा रहा था। 

बता दें कि फिल्म का बजट करीब 30 करोड़ रुपए है। इसमें 22 करोड़ रुपए प्रोडक्शन कॉस्ट और 8 करोड़ रुपए प्रिंट और पब्लिसिटी के हैं। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक, पहले दिन भूमि ने महज 2.25 करोड़, दूसरे दिन 2.47 करोड़ और तीसरे दिन महज 2.76 करोड़ की कमाई की। इस तरह इसकी तीन दिनों की कुल कमाई 7.48 करोड़ पहुंची है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News