ऐश्वर्या राय के पिता की मौत के बाद अमिताभ बच्चन ने लिखा भावुक संदेश

3/20/2017 8:37:03 PM

मुंबई: अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता कृष्णाराज राय का शनिवार दोपहर निधन हो गया। अमिताभ बच्चन ने इस दुख के मौके पर ट्वीट कर शोक जताया है। 

अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा, "मौत एक ऐसी कॉल है जो आती ही है... और जाने वाले की यादें हमारे दिमाग में छोड़ जाती है।" उन्होंने आगे लिखा, "जिंदगी के अंतिम सत्य और आखिरी मंजिल का अपना दुख है, इसके रीति रिवाज, परंपराएं, दुख की घड़ी में सांत्वना देने के लिए आने वाले लोग... अंतिम संस्कार...क्या कहें, क्या करें..." अपने ब्लॉग के अंत में अमिताभ ने लिखा, "इन सबमें सबसे सुखी जाने वाला ही होता है... शायद इसलिए कि वह स्वर्ग की बाहों में शांति की अनुभूति कर सकता है।" 

कुछ दिन पहले ऐश्वर्या अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ हॉस्पिटल में दिखीं थी। वो काफी परेशान दिख रही थीं। अभिषेक अमेरिका टूर से वापस आते ही अपने ससुर से मिलने अस्पताल भी पहुंचे थे। 

कृष्णाराज राय की तबीयत पिछले काफी समय से नासाज चल रही थी और शनिवार को मुंबई में उनका निधन हो गया। वो पिछले काफी समय से मुंबई के लीलावती अस्पताल में आईसीयू में एडमिट थे। 72 साल के कृष्णाराज राय को लेकर जनवरी से ही संकेत मिल रहे थे कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। बीच में भी कुछ दिनों के लिए उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News