''न्यूटन'': कम बजट में बनी है ये फिल्म, धमाकेदार है ट्रेलर

8/29/2017 7:07:45 PM

मुंबईः राजकुमार राव की अगली फिल्म 'न्यूटन' का ट्रेलर मंगलवार दोपहर ऑनलाइन रिलीज़ किया गया। इस फिल्म का डायरेक्शन अमित वी मसुरकर ने किया है। यह एक पॉलिटिकल ब्लैक कॉमिडी फिल्म है, जिसमें राजकुमार राव ने न्यूटन नाम के एक क्लर्क की भूमिका निभाई है। जिसकी इलेक्शन ड्यूटी हिंसा प्रभावित छत्तीसगढ़ के जंगलों में लग जाती है जहां चुनाव कराना काफी पेचीदा है।

 

वैसे भी राजकुमार राव की अधिकतर फिल्में गंभीर विषयों पर ही होती हैं। फिल्म को अमित वी. मसुरकर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की कहानी नूतन कुमार उर्फ न्यूटन की है। अपने नाम का रहस्य ट्रेलर में राजकुमार कुछ इस तरह खोलते हैं, “यह नाम मैंने खुद रखा था। मां-बाप ने नूतन कुमार रखा था। सब हंसते थे। इसलिए दसवीं के फॉर्म में नू को न्यू कर दिया और टन वैसे ही रखा।” 

 

राजकुमार राव फिल्म में क्लर्क के रोल में हैं और छत्तीसगढ़ के जंगलों में इलेक्शन ड्यूटी पर जाते हैं। लेकिन वे अपने काम से समझौता नहीं करते हैं और हर कीमत पर निष्पक्ष चुनाव कराना चाहते हैं। फिल्म में संजय मिश्रा, पंकज त्रिपाठी, अंजलि पाटील और रघुबीर यादव भी हैं। फिल्म के डायलॉग काफी मजेदार हैं। संजय मिश्रा न्यूटन से कहते हैं, “तुम्हें ईमानदारी का घमंड है।” न्यूटन नाबिलग लड़की से शादी नहीं कर सकता, वह अपने साथी अधिकारी को चुनाव बूथ में ताश खेलने से मना करता है। हालांकि उसे सबक भी मिलता है, “कोई भी बड़ा काम एक दिन में नहीं होता।” बात जब न्यूटन को समझ आती है तो वह कहता है, “जब तक कुछ नहीं बदलोगे, कुछ नहीं बदलेगा।” इसी बदलाव की कहानी न्यूटन है।न्यूटन 22 सितंबर को रिलीज हो रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News