बॉलीवुड के इन 10 सितारों के भाई-बहनों को नहीं है शौक़ फिल्मी चकाचौंध का, रहते हैं कैमरे से कोसो दूर

5/2/2018 12:43:20 PM

मुंबई: भाई-बहन का रिश्ता बेहद ही खास और अनमोल होता हैं। जहां आम लोगों में ये प्यार देखने को मिलता है, वहीं बॉलीवुड सैलेब्स का भी अपने भाई- बहन से बेहग खास लगाव हैं। आज हम आपको कुछ एेसे स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके भाई- बहन लाइमलाइट की दुनिया से दूर रहते हैं और उन्होंने अपना एक अलग ही मुकाम हासिल किया हुआ हैं। 

 

PunjabKesari


1. रणवीर-ऋतिका


बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की बड़ी बहन ऋतिका भवनानी न तो फिल्मी पार्टी और न ही किसी अवॉर्ड फंक्शन में नजर आती हैं। दोनों भाई-बहन में बेहतरीन बॉन्डिंग हैं और काफी प्यार भी हैं। ऋतिका अक्सर रणवीर को चॉकलेट्स गिफ्ट करती हैं। एक बार मीडिया से बात करते रणवीर सिंह ने कहा भी है कि उनकी दीदी रितिका से उन्हें इतना प्यार मिला कि वो बिगड़ से गए हैं। वो गिफ्ट जब भी देतीं तो ढेर सारा गिफ्ट लेकर आतीं। रणवीर ने यह भी बताया कि लोग उनके दांतों की बहुत तारीफ करते हैं और उनके दांत इतने अच्छे इसलिए भी हैं क्योंकि उनकी दीदी रितिका ने बचपन में उन्हें खूब सारी चॉकलेट्स खिलाई हैं। वाकई इन दोनों भाई -बहन का प्यार भी तमाम भाई-बहनों की तरह बहुत ही स्पेशल है। 

 

PunjabKesari


2.  दीपिका-अनीशा 


एक्ट्रेस दीपिका पाकुदोण की बहन अनीशा पादुकोण उनसे लगभग 5 साल छोटी हैं और ग्लैमर वर्ल्ड से कोसों दूर हैं। अनीशा ने अपने करियर के लिए बहन को नहीं, बल्कि पापा प्रकाश पादुकोण को फॉलो किया है। इसलिए उन्होंने बॉलीवुड की बजाय स्पोर्ट्स में अपना करियर बनाया है। अनीशा एक गोल्फर हैं। वे भी लाइमलाइट से दूर ही रहना पसंद करती हैं।

 

PunjabKesari


3. अक्षय कुमार- अल्का भाटिया

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय इंडस्ट्री में काफी एक्टिव हैं लेकिन इसके उल्ट अक्षय की छोटी बहन अलका भाटिया है जो लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करती हैं। अलका की शादी बिल्डर सुरेंद्र भाटिया से हुई है।

 

PunjabKesari

 

सुरेंद्र और अलका दोनों की ये दूसरी शादी है। हालांकि, अलका के पिता इस शादी के खिलाफ थे, लेकिन अक्षय और ट्विंकल ने मामले को संभाल लिया। अक्षय अपनी बहन के बेहद करीब हैं।

 

PunjabKesari


4. रणबीर कपूर- रिद्धिमा कपूर साहनी


बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर का अपनी बड़ी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ काफी प्यार हैं। रणबीर की तरह रिद्धिमा  इंडस्ट्री में एक्टिव नहीं हैं। वह लाइमलाइट से काफी दूर रहती हैं। मगर उन्होंने फिल्मों से दूर एक अलग ही मूकाम हासिल किया हुआ हैं। रिद्धिमा एक मॉडल के साथ-साथ ज्वैलरी डिजाइनर भी हैं। रिद्धिमा की एक बेटी भी हैं। 

 

PunjabKesari


5. अनुष्का शर्मा और कर्णेश शर्मा 


एक्ट्रैस अनुष्का के भाई कर्णेश यूं तो लो प्रोफाइल रहते हैं लेकिन वो फिल्मों में भी एक्टिव हैं। अनुष्का और कर्णेश ने साथ मिलकर फिल्म कंपनी 'क्लीन स्लेट' बनाई। जिसकी पहली फिल्म 'एनएच 10' थी। लेकिन फिर भी वह लाइमलाइट से थोड़ा दूर रहते हैं। 

 

PunjabKesari


6. शाहरुख खान और शहनाज 


बॉलीवुड के किंग खान की बड़ी बहन शहनाज इंडस्ट्री की चकाचौंध से काफी दूर रहती हैं। शहनाज ने शाहरुख का अच्छे और बुरे वक्त में पूरा साथ दिया है। माता-पिता के निधन के बाद शहनाज डिप्रेशन में चली गई थीं, उनका मानसिक संतुलन खो चुका था। उस वक्त शाहरुख ने उनकी पूरी जिम्मेदारी ले ली थी। शाहरुख के उलट शहनाज को कैमरे के सामने आना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। वो किसी पार्टी में या पब्लिकली बहुत कम दिखाई देती हैं।

 

PunjabKesari


7. सैफ अली खान और सबा अली खान


बॉलीवुड एक्टर साफ अली खान की दो बहने हैं। एक सोहा अली खान और दूसरी सबा अली खान। सोहा तो सैफ की तरह फिल्मों में काफी एक्टिव हैं, लेकिन इनकी बड़ी बहन सबा फिल्मी दुनिया से काफी दूर रहती हैं। सबा पब्लिकली बहुत कम दिखाई देती हैं। सबा एक ज्वैलरी डिजाइनर हैं। 

 

PunjabKesari

 

8. शाहीन और आलिया भट्ट


बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की दो बहनें हैं, जिसमें से एक तो इंडस्ट्री में काफी एक्टिव हैं। वहीं दूसरी बहन शाहिन भट्ट लाइमलाइट की दुनिया से दूर रहती हैं। शाहीन फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं। वो बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर फिल्मों में काम कर चुकी हैं, लेकिन इसके बाद भी उन्हें कम लोग पहचानते हैं। शाहीन ने फिल्म राज-3 से बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर अपने करियर का आगाज किया था।

 

PunjabKesari

 

9. ऋतिक रोशन और सुनैना

एक्टर ऋतिक अपनी बहन सुनैना से बहुत प्यार करते हैं। सुनैना अपने पति से अलग हो चुकी हैं। उन्हें कैंसर था, लेकिन कीमोथेरेपी कराने के बाद अब वे ठीक हो चुकी हैं। सुनैना ने फिल्म काइट्स और क्रेजी 4 में बतौर को-प्रोड्यूसर काम किया है।

 

PunjabKesari

 

10. प्रियंका चोपड़ा और सिद्धार्थ चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा के छोटे भाई सिद्धार्थ चोपड़ा फिल्मों से हटकर हॉस्पिटल इंडस्ट्री में करियर बना रहे हैं। उन्होंने स्विट्जरलैंड से बाकायदा शेफ की ट्रेनिंग ली है। सितंबर 2015 में उन्होंने पुणे में पब लाउंज मगशॉट कैफे की ग्रैंड ओपनिंग भी की थी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News