ये 5 एक्ट्रैसेस करती हैं फैंस के दिलों पर राज, लेकिन हैं अंगूठा छाप

4/30/2018 3:35:59 PM

मुंबई: बाॅलीवुड स्टार्स फिल्मों में अपनी एक्टिंग को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं।  अपनी एक्टिंग को लेकर तो वे सब काफी फेमस हैं लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे स्टार्स के बारे में बताएंगे जो सिर्फ 12वीं पास हैं। वहीं, कुछ एेसे स्टार्स भी हैं जो 12वीं  भी पास नहीं हैं।

 

PunjabKesari

 

1. करिश्मा कपूर: करिश्मा कपूर ने 6th के बाद ही पढ़ाई छोड़ दी थी। बचपन से ही उनकी पढ़ाई में कुछ ज्यादा रूचि नहीं थी। उनका ध्यान केवल फिल्म इंडस्ट्री में ही रहता था। इस लिए वह ज्यादा नहीं पढ़ सकी।   

 

PunjabKesari

 

2. कंगना रनौत : कंगना की बचपन से फैशन में काफी दिलचस्पी थी। वह एक मॉडल या एक्टर बनना चाहती थीं, लेकिन कंगना के माता पिता चाहते थे कि वह एक डॉक्टर बने, लेकिन वह 12वीं क्लास में फेल हो गई थी। वह फेल होने के बाद घर छोड़कर दिल्ली भाग आई। आज वह एक सफल एक्ट्रेस हैं।

 

PunjabKesari

 

3. काजोल : काजोल एक बोर्डिंग स्कूल में पढ़ती थीं। वह 12वीं पास नहीं हैं। 16 साल की उम्र में उन्होंने अपनी पहली फिल्म ‘बेखुदी’ की थी। इसके बाद उनको फिल्म ‘बाजीगर’ से काफी सफलता मिली। एक्टिंग में करियर बनाने के लिए उन्होंने स्कूल छोड़ दिया था।

 

PunjabKesari

 

4. दीपिका पादुकोण: दीपिका ने 12वीं पास की है, जिसके बाद उन्होंने बीए सशोलजी में की। डिग्री के लिए उन्होंने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन विश्वविद्यालय में एडमिशन लिया था, लेकिन मॉडलिंग में करियर बनाने के लिए उन्होंने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। 

 

PunjabKesari

 

5. कैटरीना कैफ: कैटरीना कभी स्कूल ही नहीं गई। दरअसल कैटरीना जब छोटी थी तो उनके मम्मी पापा का डिवोर्स हो गया था। जिसके बाद उनकी मां एक संस्था से जुड़ गई जिसके लिए वह अक्सर एक देश से दूसरे देश जाती रहती थीं। जिस वजह से वह कभी स्कूल नहीं जा पाईं। उनकी मां ने घर पर ही उनके लिए ट्यूटर लगवा दिया था। 13 साल की उम्र में कटरीना मॉडलिंग करने लगी और उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी। मॉडलिंग के बाद उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री ली। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News