भूमि के बाद अब इन स्टार्स ने रिलेशन बनाने पर दिए बेबॉक बयान, कहा- सब करते हैं, कोई बड़ी बात नहीं

9/11/2017 4:59:33 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस भूमि पेडनेकर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रिलेशनशिप और प्री-मैरिटल रिलेशन पर खुलकर बातें कीं। प्री-मैरिटल रिलेशन पर उन्होंने कहा, आजकल सब बंद दरवाजे के पीछे ये करते हैं, ये कोई बड़ी बात नहीं है। इसे हम छिपा कर करते हैं। उन्होंने ये भी कहा, हमारी सोसायटी में आज भी सैक्स को नैगेटिव तौर पर देखा जाता है। आपको बता दें कि भूमि एेसी पहली सैलेब्रिटी नहीं है जिन्होंने इस तरह बेबॉकी से बयान दिए हैं। हमारी इंडस्ट्री में एेसे कई चेहरे हैं जिन्होंने सैक्स पर खुलकर बात की है। हम आपको उन्ही स्टार्स के बारे में बताएंगे।

PunjabKesari

आयुष्मान खुराना

भूमि पेडनेकर की तरह उनके को-एक्टर आयुष्मान खुराना भी प्री-मैरिटल रिलेशन पर एक जैसी राय रखते हैं। इस मसले पर आयुष्मान कहते हैं कि मैं शादी से पहले सैक्स को सपोर्ट करता हूं। हमारे समाज में अब अरेंज्ड मैरेज को बढ़ावा देते हैं। शादी जिंदगी का बेहद अहम फैसला होता है। इसलिए पानी में कूदने से पहले उसे जांच लेना जरूरी है। 

PunjabKesari

रेखा 

बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रैस रेखा को चाहे आप पुराने दौर की हीरोइन मानते हो लेकिन शादी से पहले सैक्स को लेकर उनके ख्याल एकदम बोल्ड हैं। उनका मानना है कि शादी के पहले सैक्स नैचुरल है। लड़कियों को सुहागरात पर ही सैक्स करना चाहिए, ऐसी बातों को वह बकवास मानती हैं।

PunjabKesari

दीपिका पादुकोण

शादी से पहले सैक्स करने पर बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका एकदम बिंदास राय रखती हैं। दीपिका जिंदगी को अपने शर्तों पर जीने में यकीन रखती हैं। उनका कहना है अगर कोई इंसान ऐसा करता है तो उसे गलत नजर से नहीं देखना चाहिए।

PunjabKesari

रणवीर सिंह

रणवीर सिंह अपने बिंदास और बेबॉक एटिट्यूड के लिए मशहूर हैं। वह न केवल फिल्मी पर्दे पर बोल्ड रोल निभाते हैं बल्कि रियल लाइफ में भी बोल्ड स्टेटमैंट देते हैं। सैक्स पर रणवीर कहते हैं कि सैक्स बहुत खूबसूरत और नैचुरल प्रक्रिया है जिसे हर इंसान को महसूस करना चाहिए। वह सैक्स के बिना नहीं रह सकते। 

PunjabKesari
विद्या बालन

बेगम जान और सिल्क स्मिता जैसे बोल्ड करैक्टर निभा चुकी एक्ट्रैस विद्या बालन का मानना है कि विवाह से पहले स्त्री-पुरुष के संबंधों को लेकर हमारी सोच बड़ी गंदी है। इसे लेकर जब तक बदलाव नहीं होगा बहुत मुश्किल है। मर्दों को महिलाओं के प्रति नजरिया बदलने की जरूरत है।

PunjabKesari

अर्जुन कपूर

बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो अर्जुन कपूर की सैक्स को लेकर राय थोड़ी अलग है। लड़के-लड़की के बीच रिलेशन की जरुरत को बताते हुए उन्होंने कहा कि सैक्स प्यार से ज्यादा जरुरी है। सैक्स एक नेचुरल चीज है सिर्फ पुरुषों को ही नहीं बल्कि औरतों को भी इसकी उतनी ही जरूरत होती है।

PunjabKesari

श्रद्धा कपूर

जल्द ही हसीना पारकर बनकर फिल्मी पर्दे पर छाने को बेताब श्रद्धा कपूर प्री-मैरिटल रिलेशन को गलत नहीं मानती। कुछ समय पहले आई उनकी फिल्म ओके जानू में प्री-मैरिटल रिलेशन का मुद्दा दिखाया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News