OMG: इन सभी स्टार के मौजूद है हमशक्ल, तस्वीरें देखकर फटी रह जाएंगी आखें

12/25/2017 4:35:39 PM

मुंबई: दुनिया में एेसे कई लोग हैं जिनका चेहरा एक दूसरे से मिलता जुलता है। विज्ञान का भी यही कहना है कि दुनिया में एक इंसान जैसे दिखने वाले कई लोग मौजूद हो सकते हैं। हाल ही में हम आपको कुछ एेसी तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं जिनके चेहरे हमारे बॉलीवुड इंडस्ट्री के स्टार से मिलते हैं। तस्वीरों को देखकर आप यकीनन चौंक जाएंगे।

रणबीर कपूर- जुनैद शाह

रणबीर की तरह दिखने वाले इस शख्स का नाम है जुनैद शाह। इस पिक्चर को देखने के बाद आप दोनों में फर्क नहीं कर पाएंगे। जम्मू कश्मीर के रहने वाले जुनैद की शक्ल रणबीर कपूर से काफी हद तक मिलती है। 

PunjabKesari

अनुष्का शर्मा- नाजिया हसन

बॉलीवुड एक्ट्रैस अनुष्का शर्मा के नैन-नक्श पाकिस्तानी सिंगर नाजिया हसन से काफी मिलते-जुलते हैं। तस्वीर देखकर आप खुद भी यही कहेंगे।

PunjabKesari

मलाइका अरोड़ा- हिना पांचाल

हिना पांचाल एक बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। वह आइटम सांग के लिए ज्यादा जानी जाती हैं। हिना की शक्ल बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा से बहुत मिलती-जुलती है। 

PunjabKesari

मौनी रॉय- कृष्णा मुख़र्जी

मौनी रॉय की तरह कृष्णा मुख़र्जी भी एक टीवी एक्ट्रेस हैं। कृष्णा की शक्ल टीवी की सेंसेशन मौनी रॉय से बहुत ज्यादा मिलती है. कृष्णा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अनेकों ऐसे पिक्चर हैं जिसमें वह मौनी की तरह दिख रही हैं।

PunjabKesari

प्रीति जिंटा- मोनिका बेलुची

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा की शक्ल इटालियन एक्ट्रेस और मॉडल मोनिका बेलुची से बहुत मिलती है। दिखने में दोनों ही बला की खूबसूरत हैं। 

PunjabKesari

प्रियंका चोपड़ा- नवप्रीत बंगा  

हाल ही में नवप्रीत बंगा ने प्रियंका चोपड़ा की हमशक्ल कहलाकर खूब सुर्खियां बटोरी थी। नवप्रीत के नैन-नक्श देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा से काफी मिलते हैं। नवप्रीत कनाडा की रहने वाली एक फिटनेस ब्लॉगर हैं जिनके इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स हैं।

PunjabKesari

जॉन अब्राहम- मुबाशिर मलिक

मुबाशिर मलिक हूबहू जॉन अब्राहम की तरह दिखते हैं। मुबाशिर पेशे से एक ब्रिटिश ऑथर और बैंकर हैं। वह अपनी किताब ‘Double Standards– BCCI, The Untold Story’ मार्च 2016 में पब्लिश कर चुके हैं।

PunjabKesari

दीपिका पादुकोण- अमाला पॉल

अमाला पॉल एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो साउथ की फिल्मों में काम करती हैं। अमाला को लोग दीपिका पादुकोण से कम्पेयर करते हैं। काफी हद तक वह दी[पिका की तरह नज़र आती हैं। 

PunjabKesari

सोनाक्षी सिन्हा- प्रिया मुख़र्जी

प्रिया मुख़र्जी एक आम लड़की हैं जिन्हें लोग सोनाक्षी सिन्हा से कम्पेयर करते हैं। प्रिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो डाली थी जिसमें उन्होंने सोनाक्षी की तरह गेटअप किया था। वह हूबहू सोनाक्षी की तरह नज़र आ रही थीं। उस फोटो के बाद लोग उन्हें सोनाक्षी की हमशक्ल कहने लगे।

PunjabKesari

परिणीति चोपड़ा- हरनीत सिंह

परिणीति की तरह दिखने वाली इस लड़की का नाम हरनीत सिंह है। लोगों का मानना है कि हरनीत की शक्ल परिणीति से बहुत मिलती-जुलती है। हरनीत दिल्ली की रहने वाली हैं और NIFT से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News