YEAR ENDER: ये हैं टीवी से बॉलीवुड तक वो स्टार्स, जो 2017 में बने मम्मी-पापा

12/30/2017 5:42:18 PM

मुंबई: साल 2017 बस थोड़े समय में गुजरने को है। इस साल में बॉलीवुड से लेकर टीवी स्टार्स है जो मम्मी-पापा बने। इनमें से हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल जहां अक्टूबर में मां बनीं तो वहीं, टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता' में नैतिक का किरदार निभाने वाले करन मेहरा जून में पापा बने थे। इस पैकेट में हम आपको एेसे ही कई टीवी और बॉलीवुड स्टार के रुबरु करवाने जा रहें हैं जिनके घर इस साल नन्हें मेहमानों की किलकारियां गुंजी हैं। 

PunjabKesari

दीपिका सिंह-रोहित राज

टीवी सीरियल 'दीया और बाती हम' की एक्ट्रैस संध्या बींदणी यानी दीपिका सिंह ने इसी साल मई महीने की 20 तारीक बेटे सोहम को जन्म दिया था। उन्होंने डायरेक्टर रोहित राज गोयल से 2014 में शादी की थी। दीपिका ने अपने बेटे का नाम सोहम रखा है। फिलहाल दीपिका अपने बेटे के साथ लाइफ एन्जॉय कर रही है। 

PunjabKesari

उर्वशी शर्मा-सचिन जोशी

बॉलीवुड एक्ट्रैस उर्वशी शर्मा उर्फ रैना जोशी ने 26 नवंबर में बेटे शिवांग को जन्म दिया। उन्होंने एक्टर एंड बिजनेसमैन सचिन जोशी से 2012 में शादी की थी।

PunjabKesari
सौम्या सेठ- अरुण कपूर

टीवी एक्ट्रैस सौम्या सेठ इसी साल अरुण कपूर से गुपचुप तरीके से शादी की। और इसी साल 2017 को 4 नवंबर उन्होंने बेटे एडन को जन्म दिया। जानकारी के लिए बता दें कि सौम्या बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर गोविंदा की भांजी भी हैं। 

PunjabKesari

करन मेहरा- निशा रावल

टीवी सीरियल 'ये रिश्ता कहलाता है' के लीड एक्टर रह चुके करन मेहरा ने निशा रावल से 2012 में शादी की थी। निशा ने इसी साल 14 जून में बेटे काविश को जन्म दिया।

PunjabKesari
ईशा देओल-भरत तख्तानी

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की बेटी और एक्ट्रैस ईशा देओल ने 2012 में बिजनेमैन भरत तख्तानी शादी की थी। ईशा ने इसी साल 20 अक्तूबर में बेटी राध्या को जन्म दिया।

PunjabKesari

किन्शुक महाजान-दिव्या गुप्ता 

टीवी सीरियल "बिदाई" एक्टर किंशुक महाजन ने 2011 में दिव्या गुप्ता से शादी की थी। वह इसी साल 7 अक्तूबर को जुड़वा बच्चों शाहीर और सायशा के पेरेंट् बनें। उन्होंने इसकी खुशखबरी को अपने सभी फैंस के साथ सोशल साइट पर शेयर किया।

PunjabKesari
सोहा अली खान- कुणाल खेमू

बॉलीवुड एक्ट्रैस सोहा अली खान ने 2015 में एक्टर कुणाल खेमू से शादी की थी। सोहा ने इसी साल 29 सितंबर में बेटी इनाया नौमी को जन्म दिया। अस्पताल से बेटी की पहली झलक तक हमने आपके साथ तस्वीरें शेयर की थी। 

PunjabKesari

चंदन प्रभाकर-नंदिनी खन्ना

टीवी के दिग्गज कॉमेडियन चंदन प्रभाकर ने 2015 में नंदिनी खन्ना से शादी की थी। नंदिनी ने इसी साल 3 मार्च में बेटी अद्विका को जन्म दिया।

PunjabKesari

फरदीन खान-नताशा वाधवानी

बॉलीवुड एक्टर फरदीन खान ने 2005 में नताशा वाधवानी ने शादी की थी। नताशा ने इसी साल 11 अगस्त में बेटे आजारी को जन्म दिया।

PunjabKesari

पूजा जोशी-मनीष अरोड़ा

टीवी एक्ट्रैस पूजा जोशी 2015 में मनीष अरोड़ा से शादी की थी। इसी साल पूजा ने 11 अक्तूबर बेटी रिद्धीमा को जन्म दिया।

PunjabKesari

पूजा शर्मा-पुष्कर पंडित

टीवी एक्ट्रैस पूजा शर्मा ने पुष्कर पंडित से 2016 में शादी की थी। पूजा ने इसी साल 6 अगस्त में बेटी विनाया को जन्म दिया।

PunjabKesari

अदनान सामी-रोया शमी खान 

सिंगर अदनान सामी ने 2010 में रोया शमी खान से शादी की थी। सोया ने इसी साल 9 मई में बेटी मेदीना को जन्म दिया।

PunjabKesari

रणविजय सिंह-प्रियंका वोहरा

टीवी एक्टर रणविजय सिंह ने प्रियंका वोहरा से 2014 में शादी की थी। प्रियंका ने इसी साल 16 जनवरी में बेटी कायनात को जन्म दिया।

PunjabKesari

सनी लियोन-डेनियल वेबर

बॉलीवुड की सबसे हॉट एक्ट्रैस सनी लियोन ने 2011 में शादी की थी। इसी साल उन्होंने 21 जुलाई को सनी निशा नाम की एक बेटी को गोद लिया था। उनके पति डेनियल वेबर और सनी अपनी बच्ची के साथ बहुत खुश हैं। 

PunjabKesari

करण जौहर

बॉलीवुड के डायरैक्टर करण जौहर ने भी इसी साल बेटे यश और बेटी रुही को गोद लिया। अक्सर पार्टीज में वह अपने बच्चों के साथ ही दिखाई देते हैं। 

PunjabKesari

लीजा हेडन-डिनो ललवानी

बॉलीवुड एक्ट्रैस लीजा हेडन मे 2016 को लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड डिनो ललवानी से शादी की थी। इसी साल उन्होंने 17 मई बेटे 'जैक' को जन्म दिया।

PunjabKesari

दिशा वकानी-मयूर पदिया

सब टीवी के पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन का किरदार निभाकर मशहूर हुईं 39 साल एक्ट्रैस दिशा वकानी ने 2015 में मयूर पदिया के साथ शादी की। दिशा ने इसी साल 28 नवंबर बेटी को जन्म दिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News