किसी हीरोइन से कम नहीं हैं बॉबी देओल की पत्नी, कमाई के मामले में पति से भी कई कदम आगे

10/26/2017 11:56:42 PM

मुंबईः कुछ दिनों पहले ही श्रेयस तलपड़े की फिल्म 'पोस्टर बॉयज' में अपने बड़े भाई सनी देओल के साथ नजर आये थे बॉबी देओल। लेकिन उनकी ये फिल्म भी कुछ कमाल नही दिखा पाई। लेकिन अब जल्द ही बॉबी सलमान खान की बड़ी फिल्म 'रेस-3' में नजर आने वाले है। लेकिन क्या आपको पता है बॉबी से ज्यादा उनकी पत्नी का बिज़नेस माइंड अच्छा है।

 

आज हम आपको बॉबी की पत्नी तान्या अहूजा के बारे में बताने जा रहे है। फ़िल्मी दुनिया से दूर तानिया एक बिज़नेस वूमेन है। बावजूद इसके वे अपनी खूबसूरती से अच्छी-अच्छी हीरोइनों को टक्कर देती है। तान्या का फर्नीचर और होम डेकोरेटर्स का बिजनेस है। मुंबई में ही उनका 'द गुड अर्थ' नाम से शोरूम हैं। बड़े-बड़े बॉलीवुड स्टार्स तान्या के क्लाइंट्स है। तान्या और बॉबी की साल 1996 में शादी हुई थी। उनके दो बेटे आर्यमन और धर्म हैं। 

 

बॉबी ने पहली बार तान्या को एक होटल में देखा था, जहां बॉबी चाय पीने गए थे। वहां पहली नजर में देखते ही बॉबी को तान्या पसंद आ गई। फिर बॉबी ने तान्या की पूरी खबर निकाली और उनसे संपर्क किया। फिर बॉबी ने तान्या को डेट ऑफर की जिसके लिए तान्या ने हां कर दी। धीरे-धीरे दोनों ने एक-दूसरे को अपने परिवार वालो से मिलवाया। बॉबी के पिता धर्मेंद्र को तान्या बहुत पसंद आईं और दोनों की चट मंगनी पट शादी करवा दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News