बर्थडे के मौके पर सामने आया ''दंगल गर्ल'' का सबसे बड़ा ''सीक्रेट''...

10/25/2017 2:16:33 AM

मुंबईः 'दंगल गर्ल' जायरा वसीम ने 23 अक्टूबर को 17साल की हो गई हैं। जायरा ने अपना ये बर्थडे फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' की टीम और डायरेक्टर अद्वैत चंदन के साथ सेलिब्रेट किया। इस मौके पर अद्वैत उन्हें केक खिलाते नजर आए। वहीं जायरा को ऑनस्क्रीन पापा यानी आमिर खान भी घर जाकर बधाई दी। 

PunjabKesari

बता दें, जायरा का जन्म 23 अक्टूबर 2000 में जम्मू-कश्मीर में हुआ था। बर्थडे के मौके पर जायरा ने बताया कि उनके घरवाले और फ्रेंड्स उन्हें प्यार से 'आलू' बुलाते हैं। 

 

उनके जन्मदिन का मौका इस तरह खास हो गया कि उनकी फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ को पूरे देश में पसंद किया जा रहा है। ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ दीवाली के मौके पर रिलीज हुई थी। इसका मुकाबला रोहित शेट्टी की बिग बजट और मल्टीस्टाररर ‘गोलमाल अगेन’ से था। लेकिन फिल्म ने अपने लिए जगह बना ली और मजबूत कहानी की वजह से बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। इस तरह जायरा वसीम का जन्मदिन खास हो गया। इस मौके पर उनके साथ ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ के डायरेक्टर अद्वैत चंदन भी मौजूद थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News