तो क्या सच में प्रेग्नेंट हैं बिपाशा बसु..ट्विटर पर शेयर की सच्चाई

1/17/2018 8:24:38 PM

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बासु के प्रेग्नेंसी को लेकर काफी समय से अटकलें चल रही हैं। अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें बिपाशा बासु बैग  से अपना पेट छिपाकर कैमरे से बचती नज़र आई हैं। इस वीडियो को देखने के बाद कहा जा रहा है कि ये अभिनेत्री प्रेग्नेंट हैं और ये अभी ये खबर वो पब्लिक नहीं करना चाहती हैं। बिपाशा को कल ही मुंबई में स्पॉट किया गया।

PunjabKesari

बता दें कुछ समय पहले भी हसबैंड करण सिंह ग्रोवर के साथ बिपाशा बासु हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट हुई थीं। तभी से प्रेग्नेंसी की खबरें चल रही हैं। मीडिया में उड़ रही अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों से तंग आ चुकी बिपाशा बासु ने  ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी को झूठा बताया है।

 

गौरतलब है कि 2016 में बिपाशा ने टीवी एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी रचाई थी। दोनों ने हॉरर फिल्म 'अलोन' में साथ-साथ काम किया था। यही पर दोनों के नजदीकियां बढ़ीं और फिर इन्होंने शादी कर ली। इसी महीने सात जनवरी को बिपाशा ने अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। इस सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें भी उन्होंने अपने इंस्टा पर शेयर की थीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News