मॉडलिंग के दिनों में एेसी दिखती थी हॉट बिपाशा, तस्वीरें देखकर दंग रह जाएंगे आप
1/7/2018 12:19:31 PM
मुंबई: बॉलीवुड की सबसे हॉट एक्ट्रैस मानी जाने वाली बिपाशा आज 39 साल की हो गईं हैं। मॉडलिंग से एक्टिंग की शुरुआत करने वाली बिपाशा ने शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के नेहरू प्लेस स्थित एपीजे हाईस्कूल में हुई।
बाद में उनकी फैमिली कोलकाता शिफ्ट हो गई। मॉडलिंग में सक्सेस के बाद बिपाशा ने 2001 में आई फिल्म 'अजनबी' से एक्टिंग डेब्यू किया। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड भी मिला।
भले ही आज बिपाशा की गिनती सेक्सी और खूबसूरत एक्ट्रेस में होती है, लेकिन उनकी मानें तो वे बचपन में काली और मोटी थीं। उस समय कोई भी उन्हें प्रिटी नहीं समझता था।
एक बार बिपाशा ने यह भी बताया था कि स्कूल के दिनों में उनकी शॉर्ट और कमांडिंग पर्सनालिटी के कारण हर कोई उनसे डर जाया करता था। प्यार से लोग उन्हें 'लेडी गुंडा' बुलाया करते थे।
बता दें कि बिपाशा की पहली सुपरहिट फिल्म 'राज'(2002) थीं, इसके लिए उन्हें फिल्मफेयर के बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड कैटेगरी के लिए नॉमिनेट किया गया था। तब से अबतक बिपाशा करीब 55 से भी ज्यादा फिल्में कर चुकी हैं।
उन्होंने 'आंखे' ( 2002), 'गुनाह' (2002), 'जिस्म' (2003), 'जमीन' (2003), 'एतबार' (2004), 'मदहोशी' (2004), 'फिर हेराफेरी' (2006), 'धूम 2' (2006), 'रेस' (2008), 'आत्मा' (2013) सहित कई फिल्मों में काम किया है। वे आखिरी बार 2015 में आई फिल्म 'अलोन' में नजर आईं थीं। बिपाशा की करण से मुलाकात फिल्म 'अलोन' (2015) के सेट पर हुई थी शूटिंग के दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ी और कपल की डेटिंग की खबरें आने लगीं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Recommended News
Recommended News
Rang Panchami : रंग पंचमी पर कर लें यह उपाय, मां लक्ष्मी का घर में होगा वास
Rang Panchami: रंगपंचमी पर धरती पर आएंगे देवी-देवता, इस विधि से करें उन्हें प्रसन्न
मैड़ी मेले में आए अमृतसर के श्रद्धालु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी
नाहन-हरिपुरधार मार्ग पर वैन दुर्घटनाग्रस्त, पेड़ ने बचाई 3 लोगों की जान