इन स्टार्स के साथ बिपाशा का रह चुका हैं अफेयर, कुछ एेसा है उनका बॉलीवुड करियर

1/7/2018 10:58:23 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस बिपाशा बासु आज अपना 39वां बर्थडे सैलिब्रेट कर रहीं हैं। बिपाशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। उनका जन्म दिल्ली में एक बंगाली परिवार में हुआ था और उनका बचपन कलकत्ता में बीता।

PunjabKesari

बिपाशा हिंदी फिल्मों के अलावा तमिल, तेलगु और बंगला फिल्मों में भी सक्रीय हैं। बिपासा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई कोलकाता से पूरी की है। उन्होंने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत साल 1996 में कोलकता से ही की थी। मॉडलिंग करियर के दौरान उनकी मुलाकात अर्जुन रामपाल की पत्नी और मॉडल मेहर जासिया से हुई। उन्होंने उन्हें गोदरेज सिंथोल सुपर मॉडल में भाग लेने को कहा। और भाग्यवश बिपासा बासु इसकी विजेता भी बनी।

PunjabKesari

बिपासा ने अपने हिंदी सिनेमा करियर की शुरुआत वर्ष 2001 में अब्बास निर्देशित फिल्म अजनबी से की थी। इस फिल्म में वह अक्षय कुमार के अपोजिट नजर आयीं थी। फिल्म में उमके अलावा बॉबी देओल और करीना कपूर भी मुख्य भूमिका में थे।

PunjabKesari
साल 2003 में प्रदर्शित फिल्म “जिस्म” बिपाशा के करियर की मत्वपूर्ण फिल्मों में शामिल है। इस फिल्म में बिपाशा में बिपाशा एक बार फिर से नेगेटिव किरदार में नजर आयीं थीं । बिपाशा बसु ने अपने सिने करियर में अबतक लगभग 55 फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

PunjabKesari

हिंदी सिनेमा में कदम रखने के बाद बिपाशा का पहला नाम उनके को-स्टार और अभिनेता डीनो मारिया के साथ जुड़ा था। डीनो मारिया उनके साथ कई फिल्मों में नजर आये थे,जिनमे राज,गुनाह,रक्त जैसी फ़िल्में शामिल थीं। दोनों की लव-लाइफ कुछ ही दिन चल सकी और दोनों की राहें जुदा हो गयी। डीनो के बाद बिपाशा का नाम बॉलीवुड हंक जॉन अब्राहम के साथ जुड़ा।

PunjabKesari

दोनों ही अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर थे, लेकिन किसी कारण दोनों के बीच अलगाव हो गया। जॉन के बाद बिपाशा की जिंदगी में हरमन बावेजा आये। यहाँ तक की दोनों की सगाई भी हो चुकी थीं, लेकिन शादी तक बात आते-आते बिगड़ गयी।

PunjabKesari

बिपाशा बासु का नाम साउथ स्टार राणा दुगुबत्ती के साथ भी जुड़ चुका हैं। दोनों ही सितारे फिल्म दम मारो दम में एक दुसरे के साथ नजर आये थे। टेलीविजन के हंक मैंन करण सिंह ग्रोवर के प्यार की पींगें पढ़ रहीं हैं। दरअसल दोनों सितारे हॉरर फिल्म आलोन में एक साथ नजर आ चुके हैं, अंत में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News