नितिभा को छोड़ रात को इनके साथ दिखे मनवीर गुर्जर, देखें तस्वीरें

3/12/2017 4:30:23 PM

मुंबई: टीवी शो 'बिग बॉस 10' के विनर मनवीर गुर्जर शुक्रवार रात अंधेरी, मुंबई के हार्ड रॉक कैफे में पार्टी करते स्पॉट किए गए। इस दौरान उनके साथ उनकी सो-कॉल्ड गर्लफ्रैंड नितिभा कौल की जगह कोई और लड़की थी। शुक्रवार को मनवीर सुबह 5 बजे तक कैफे में पार्टी करते रहे। इस दौरान एक लड़की पूरी रात उनके साथ रही। दावा किया जा रहा है कि यह लड़की कोई और नहीं, बल्कि क्रिकेटर युवराज सिंह के छोटे भाई जोरावर सिंह की पूर्व पत्नी यानी आकांक्षा शर्मा थी।

बता दें कि आकांक्षा को मनवीर के साथ तब भी आउटिंग करते देखा गया था, जब वे 'बिग बॉस' के प्रोडक्शन हाउस एंडेमोल की सक्सेस पार्टी में पहुंचे थे। इस पार्टी में 'बिग बॉस 10' के बाक़ी कंटेस्टेंट्स भी शामिल हुए थे। शुरुआत में मनवीर को नितिभा के साथ देखा गया। लेकिन बाद में वे आकांक्षा के साथ हो लिए। 

जब पार्टी से सभी लोग जा चुके, तब भी दोनों शराब पीते रहे और डांस फ्लोर पर अकेले ही नाचते रहे। बता दें कि नितिभा और आकांक्षा 'बिग बॉस' के घर में अच्छे दोस्त थे। अब देखना यह है कि उनकी दोस्ती आगे सरवाइव कर पाती है या फिर मनवीर इसमें दरार का कारण बनते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News