शशि कपूर के निधन पर BBC ने अमिताभ बच्चन को दे दी श्रद्धांजलि, वीडियो वायरल

12/5/2017 4:24:12 PM

मुंबई: बॉलीवुड में रोमांटिक एक्टर शशि कपूर का कल शाम को लंबी बीमारी के चलते 79 की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वह बीमार होने की वजह से 3 हफ्ते से अस्पताल में भर्ती थे। उनका अंतिम संस्कार दोपहर 12 बजे शांताक्रूज के श्मशान घाट में किया गया।

 

हाल ही में बीबीसी ने उनके निधन की खबर के साथ एक गलती कर दी। ऑन एअर हुई गलती की वजह से ट्विटर पर बीबीसी को ट्रोल किया जाने लगा। मामला पता चलने के बाद बीबीसी ने माफी मांगी। दरअसल, इसमें कुछ फ़िल्मी क्लिप इस्तेमाल किए गए, जो शशि के थे ही नहीं। शशि को न पहचान पाने की वजह से बीबीसी से ये गलती हुई। 

बता दें कि बीबीसी ने जो क्लिप चलाए वो अमिताभ बच्चन और रेखा की फिल्म कभी-कभी के एक गाने का क्लिप था। ऋषि कपूर की फिल्म के गाने का एक क्लिप भी इस्तेमाल किया गया था। यह वीडियो ट्विटर पर वायरल हो गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News