प्रियंका चोपड़ा को झटका, ''बेवॉच'' को मिला ''ए'' सर्टिफिकेट

5/22/2017 3:14:37 PM

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की फिल्म बेवॉच को सर्टिफिकेट देने में सेंसर बोर्ड के पसीने छूट गए है। 2 जून को ये फिल्म इंडिया में रिलीज होनी है और इसके कंटेंट को लेकर सेंसर बोर्ड पसोपेश में है कि इसे कैसे सर्टिफाइ किया जाए। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा बिकनी पहने नजर आएंगी जिसके कारण सेंसर बोर्ड के मेंबर सोच में पड़ गए थे कि फिल्म को किस तरह ग्रेड करें। हाल ही में सेंसर बोर्ड ने फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट दे दिया है।

'ए' सर्टिफिकेट के साथ फिल्म को पांच कट भी मिले हैं लेकिन आपको बता दें कि प्रियंका का कोई भी बिकनी और बीचशॉट कट नहीं किया गया है। प्रियंका चोपड़ा का एक धमाकेदार रोल इस फिल्म में होने की वजह से हो सकता है प्रियंका पूरी टीम के साथ इस फिल्म को यहां प्रमोट करने भी आ जाएं और प्रियंका ने इसके कंटेंट के लिए पहले ही चेतावनी दे दी है कि ये बच्चों के लायक नहीं है।

सेंसर बोर्ड के सूत्रों का ये कहना है कि ये एक धर्मसंकट है, सबसे बड़ी दुविधा है जो हाल फिलहाल के सभी दुविधाओं से ऊपर है। हम बेवॉच में बिकिनी फेस्टिवल को कैसे एक लाइन में लेकर आएंगे? गाइडलाइन ये कहते हैं कि जरुरत से ज्यादा न्यूडिटी को रोकना होगा। हमारी फिल्मों में बिकिनी शॉट्स एक बड़ी बात बन गई है। इसके लिए प्रोड्यूसर को ब्लेम करना जायज नही दिखाई देता। 

सूत्रों का ये भी कहना है कि जब सीन बीच साइड पर लिए गए हैं तो हम उसे हटा नहीं सकते। हम ये भी तो नहीं कह सकते कि बिकिनी पहनने वाली लड़कियों को डिस्कोथेक में या होटल में दिखाया जाए, लेकिन पूरी फिल्म ही बीच साइड पर शूट की गई है तो उसे हम कैसे काट सकते हैं? फिल्म में प्रियंका के बिकिनी सीन्स पर कट नहीं लगाया गया है, क्योंकि बॉलीवुड फिल्मों में भी कई बार अभिनेत्रियों को बिकिनी पहने हुए देखा जा चुका है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News