कंगना की बेबाकी ने उड़ाए होश, Box office पर बादशाहो हिट

9/3/2017 11:43:36 PM

मुंबईः मिलन लूथरिया की मल्टीस्टारर फिल्म 'बादशाहो' को पहले दिन बढ़िया ओपनिंग मिली थी। अब दूसरा दिन भी कमाल का रहा है। जानकारों को अंदाजा था कि फिल्म पहले दिन दस करोड़ से ज्यादा कमाई करेगी और ऐसा ही हुआ। इसे शुक्रवार को 12.03 करोड़ रुपए हासिल हुए। शनिवार बेहतर रहा और ईद की छुट्टी पर इसे 15.60 करोड़ हासिल हुए।

 

वीकेंड के टोटल 45 करोड़ रुपए रहता है तो इसे अच्छा माना जाएगा। शनिवार शाम को कई शहरों में शो हाउसफुल चले। इमरान हाशमी और अजय देवगन के स्टारडम की वजह से यह हो पाया है। उत्तर भारत में फिल्म बढ़िया प्रदर्शन कर रही है।

 

बता दें गुरुवार को यूनाइटेड अरब अमीरात सहित खाड़ी के कई देशों में अजय देवगन, इमरान हाशमी, विद्युत जामवाल, इलियाना डिक्रूज़ और ईशा गुप्ता स्टारर फिल्म बादशाहो को गुरुवार को रिलीज़ किया गया, जहां इसे खासी कमाई हुई। इस सर्किट में फिल्म 75 स्क्रीन्स में रिलीज़ की गई है और प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक पहले दिन छह लाख डॉलर यानि तीन करोड़ 84 लाख रुपए का कलेक्शन हुआ है।

 

ये फिल्म भारत में 2800 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। विदेश में लगभग 450 स्क्रीन्स इसे मिली हैं। आपातकाल के दौरान ख़जाने की डकैती की कहानी पर बनी इस फिल्म को 70 के दशक का लुक दिया गया है। दो घंटे 16 मिनिट रनिंग टाइम वाली इस फिल्म में सनी लिओनी का आइटम सॉन्ग भी है। 'बादशाहो' अगर बॉक्स ऑफ़िस पर 71 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन कर लेती है तो इससे अजय देवगन की फिल्मों की कुल आय 2000 करोड़ पहुंच जाएगी। 
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News