MOVIE REVIEW: शुभ मंगल सावधान में बड़े पर्दे पर दिखेगी तीर्थनगरी

9/1/2017 1:18:04 AM

मुंबईः साल 2013 में तमिल फिल्म कल्याण समयाल साधम बनी थी जिसकी बहुत सारी सराहना की गई जिसके ठीक 4 साल बाद डायरेक्टर आर प्रसन्ना ने प्रोडूसर आनंद एल राय और इरोस इंटरनेशनल के साथ मिलकर फिल्म का हिंदी रीमेक 'शुभ मंगल सावधान' के रूप में बनाया है। कहानी पुरुषों से संबंधित एक अहम प्रॉब्लम की तरफ इशारा करती है लेकिन फिल्म में और भी कई अहम मुद्दे उठाए गए हैं।

 

इस फिल्म में आपको एक नॉन हॉट और नॉन कूल जोड़ा देखने को मिलेगा। फिल्म में आयुष्मान खुराना बने हैं ‘मुदित’ और भूमि पेडनेकर बनी हैं ‘सुगंधा’। फिल्म की कहानी दोनों किरदारों के आगे पीछे घूमती है। कहानी ऐसे जोड़े की है जो एक दूसरे से बेहद प्यार करेते हैं। बड़ी मुश्किल से मिलते हैं। फिल्म में मुदित बने आयुष्मान खुराना सुगंध यानी भूमि को हर रोज ‘ताड़ते’ हैं।

 

वहीं मुदित सुगंधा को कुछ भी कहने या उसके सामने आने से डरता है। सुगंधा मुदित को नोटिस करती हैं और पसंद भी करती है। लेकिन रोज की लुका-छुपी से तंग आ जाती है। एक दिन वह मुदित को फोन कर कहती है कि ‘आप फट्टू हैं क्या?’ इसके बाद दोनों में बातचीत का सिलसिला शुरू होता है। दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगते हैं। अब घर वालों को भी शादी के लिए राजी किया जाता है। लेकिन समस्या तब आती है जब ये जोड़ा शादी के बंधन में बंधने से कुछ वक्त पहले एक दूसरे के बहुत करीब आते हैं।

 

इस दौरान सुगंधा और मुदित दोनों को पता चलता है कि मुदित को सेक्स संबंधी दिक्कत है। यह दिक्कत उन्हें संबंध बनाते हुए आती है। इस बारे में लड़की के घर वालों को भी पता चल जाता है। इसके बाद क्या होता है, जानने के लिए थिएटर पर पिक्चर देखना जरूरी है। हाल ही में भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ रिलीज हुई। फिल्म में भूमि अक्षय कुमार के साथ नजर आई थीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News