ट्विटर वॉर: आयशा टाकिया के पति ने ईशा गुप्ता की वेश्या से कर डाली तुलना

1/4/2017 2:59:23 PM

मुंबई: बेंगलुरु के पॉश इलाके एमजी रोड में 31 दिसंबर की रात 1500 पुलिसवालों की मौजूदगी में महिलाओं से हुई छेड़छाड़ को लेकर बयानबाजी खत्म होती नहीं दिख रही।

राजनीति के बाद अब बॉलीवुड में भी इसकी गूंज देखने को मिल रही है। आयशा टाकिया के पति फरहान आजमी के पिता अबू आजमी ने छेड़छाड़ पर विवादित बयान दिया था। जिसके बाद बॉलीवुड एक्ट्रैस ईशा गुप्ता ने हाल ही में फरहान के पिता अबू आजमी को सोशल मीडिया पर खरी-खोटी सुना दी। 

दरअसल, एक्ट्रैस ईशा गुप्ता ने ट्विटर पर लिखा था, "अबू आजमी अनजाने में तुम जैसे मूर्ख को पैदा करने के लिए एक महिला जिम्मेदार है। वह खुद भी इसके लिए खुद को दोषी मान रही होगी।" 

ईशा गुप्ता का ट्वीट पढ़ने के बाद फरहान भड़क गए। उन्होंने रिप्लाई किया, "ईशा अबू आजमी को जन्म देने वाली मेरी दादी है, जो खुद को डिफेंड करने लिए हमारे बीच नहीं हैं। वे आपसे से कहीं ज्यादा सम्मानित थीं।"

फरहान ने ईशा की एक फोटो री-ट्वीट करते हुए लिखा, "ईशा गुप्ता आप खुद को आईने में देखिए और बताइए कि फिल्मों के जरिए आप समाज को क्या नंगापन दे रही हैं।"
तन बेचकर करोड़ों कमाने वाली वेश्या क्यों नहीं?

फरहान ने अपने tweets में एक्ट्रेसेस की तुलना वेश्या से कर डाली। उन्होंने लिखा है, "ईशा गुप्ता, तन बेचकर दो रोटी जो कमाए, उसे हम वेश्या नाम देकर जलील करते हैं। दूसरी ओर तन की नुमाइश कर करोड़ों कमाने वालों को सम्मानित क्यों?"
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News