बिपाशा के मुकाबले कुछ भी नहीं है उनके हसबैंड, जानें पति से हैं कितनी अमीर

3/26/2017 11:59:54 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस बिपाशा बसु ने अपनी पहचान 'राज' और 'जिस्म' जैसी हिट फिल्मों से बनाई। हाल ही में बिपाशा बिना मेकअप लुक में नजर आई थीं। वैसे, लंबे समय से फिल्मों से दूर बिपाशा अक्सर हसबैंड करण सिंह ग्रोवर के साथ रेस्टोरेंट के बाहर या फॉरेन में वेकेशन एन्जॉय करते नजर आती हैं। अप्रैल 2016 में करण से शादी करने वालीं बिपाशा इंडस्ट्री में उनसे काफी सीनियर हैं। फिर चाहे एक्सपीरियंस का मामला हो या संपत्ति का, बिपाशा दोनों ही मामलों में उनसे कहीं आगे हैं। 
 
सूत्रों के मुताबिक, बिपाशा की नेटवर्थ 15 मिलियन डॉलर यानी करीब 102 करोड़ रुपए है, जबकि उनकी तुलना में उनके हसबैंड यानी करण सिंह ग्रोवर की संपत्ति महज 13.60 करोड़ रुपए है। बिपाशा के पास फिलहाल भले ही फिल्में ना हों लेकिन उनके पास कई मल्टी नेशनल कंपनियों के विज्ञापन रहते हैं। 

बता दें कि बिपाशा के पास ऑडी7, पोर्शे, फॉक्सवैगन बीटल जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं। इसके अलावा उनके पास मुंबई के पाश इलाके में दो घर भी हैं। इतना ही नहीं उनका एक घर कोलकाता में भी है। खबर है कि वो मुंबई में एक और घर खरीद सकती हैं। तो वहीं करण सिंह ग्रोवर एक ऑडी7 कार के अलावा मुंबई के हाइराइज अपार्टमेंट में एक फ्लैट भी है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News