जब शादीशुदा एक्ट्रैस को दिल हार बैठे आशुतोष राणा, निकाले गए थे सेट से धक्के मारकर

11/10/2017 10:35:53 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर आशुतोष राणा आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। टीवी सीरियल 'स्वाभिमान' से अपना करियर शुरू करने वाले आशुतोष मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। फिल्म 'दुश्मन' में साइको किलर का किरदार निभाकर दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए थे।आशुतोष अलग किरदार करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वो अपने गुरु के कहने पर ही फिल्म जगत में आए थे और अब तक 30 से अधिक फिल्मों तथा कई टीवी सीरियलों में काम कर चुके हैं। आशुतोष की जिंदगी में एक दिन ऐसा भी आया था जब उन्हें सेट से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। आज वही आशुतोष अपने दमदार अभिनय से बॉलीवुड में तहलका मचा रहे हैं।

PunjabKesari

आशुतोष ने एक इंटरव्यू में अपने फिल्मी करियर की बात सुनाते हुए कहा कि एक बार वो फिल्म निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट से मिलने गए थे। उन्होंने महेश भट्ट के पांव छू लिए। पांव छूते ही वो भड़क उठे क्योंकि उन्हें पैर छूने वालों से बहुत नफरत थी। उन्होंने आशुतोष को अपने फिल्म सेट से बाहर निकलवा दिया। इतना ही नहीं वो अपने सहायक निर्देशकों पर भी काफी गुस्सा हुए कि आखिर उन्होंने उसे कैसे फिल्म के सेट पर घुसने दिया। आशुतोष ने कहा कि इतने अपमान के बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी।

PunjabKesari

जब भी महेश भट्ट मिलते या कहीं दिखते हैं तो वह लपक कर उनके पैर छू लेते हैं। उन्होंने बताया कि आखिर महेश भट्ट ने एक दिन उनसे पूछ ही लिया कि वो उनके पैर क्यों छूते हैं जब कि उन्हें इससे नफरत है। आशुतोष ने जवाब दिया कि बड़ों के पैर छूना उनके संस्कार में है जिसे वो नहीं छोड़ सकते। आशुतोष ने कहा इस पर महेश भट्ट ने उन्हें गले से लगा लिया और टीवी सीरियल 'स्वाभिमान' में उन्हें गुंडे का पहला रोल दिया। बाद में तो आशुतोष ने महेश भट्ट के साथ कई फिल्मों में काम किया जिसमें 'जख्म', 'दुश्मन' प्रमुख हैं। 

PunjabKesari

आशुतोष की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने रेणुका साहणे से शादी की है। रेणुका और आशुतोष की पहली मुलाकात फिल्म 'जयति' की शूटिंग के दौरान हुई थी। इसके बाद कई महीनों तक दोनों में कोई बात नहीं हुई। 1998 अक्टूबर में आशुतोष ने रेणुका को फोन कर दिवाली विश की। इसके बाद दो-तीन दिन उन्होंने लगातार रेणुका को फोन किया। रेणुका के लिए ये सब सामान्य नहीं था। एक दिन रेणुका ने आशुतोष को फोन किया और एक घंटे तक बात की। उसके बाद 3 महीने तक दोनों फोन पर ही बात करते रहे। रेणुका की एक शादी पहले ही टूट चुकी थी। ये बात आशुतोष को पता था फिर भी उन्होंने रेणुका पर विश्वास दिखाया और अब दोनों के दो बच्चे शौर्यमन और सत्येंद्र हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News