सिंगर श्रेया के जन्मदिन पर कुछ अनदेखी तस्वीरें

3/12/2015 5:44:59 PM

मुंबई: बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल 31 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 12 मार्च 1984 को पश्चिम बंगाल के एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। लता मंगेशकर को अपना आदर्श मानने वाली श्रेया घोषाल ने हिंदी, तमिल, तेलगु, मलयालम, बंगाली, कन्नड, गुजराती, मराठी और भोजपुरी भाषाओं के गीतों को अपनी आवाज दी है। इसी साल फरवरी में अपने ब्वॉयफ्रेंड शिलादित्य संग शादी की। श्रेया तब से सिंगिंग कर रही हैं, जब वे सिर्फ चार साल की थीं।

श्रेया को संगीत की प्रारंभिक शिक्षा अपनी मां से ही मिली और पहला परफ़ॉर्मेंस एक क्लब के एनुअल फंक्शन में दिया था। 6 साल की उम्र में उन्होंने क्लासिकल संगीत की शिक्षा लेनी शुरू की। पद्मश्री स्वर्गीय कल्यानजी भाई और स्वर्गीय मुक्ता भिड़ेजी ने उन्हें यह संगीत सिखाया था।

खासतौर से हिंदी और बंगाली में गाने वाली श्रेया नैशनल और फिल्मफेयर के बेस्ट फीमेल सिंगर के लिए कई बार नामांकित हो चुकी हैं और कई अवॉर्ड्स अपने नाम भी कर चुकी हैं। इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों की मानें तो श्रेया एक सॉन्ग के लिए 7 लाख रुपए लेती हैं। इसके अलावा वे अपने ट्रूप के साथ एक शो के लिए 25 लाख रुपए चार्ज करती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News