बेटे के साथ पहली बार पर नजर आई आयशा टाकिया , देखें PICS

1/6/2015 4:17:32 PM

मुंबई : सिल्वर स्क्रीन से काफी समय से गायब फिल्म ''वांटेड'' में नजर आ चुकी एक्ट्रैस आयशा टाकिया हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर नज़र आई। उनके साथ उनका बेटा मिकेल आजमी भी था।
 
यहां ब्लैक कलर की ट्राउज़र और ग्रे स्वैटर में नज़र आई आयशा पहली से थोड़ी मोटी लग रही थी। उनके बालों का कलर भी काफी अलग था जोकि गोल्डन है। गौरतलब है कि 2009 में आयशा की शादी पॉलिटिशियन अबू आजमी के बेटे और रेस्त्रां चलाने वाले फरहान आजमी से हुई थी। पिछले साल 6 दिसंबर बेटे को जन्म दिया है।  बेटे के जन्म के बाद शायद यह पहला ही मौक़ा है, जब आयशा उसके साथ पब्लिकली सबके सामने आई हैं। 
 
बता दें कि आयशा ने साल 2004 में सुपरहिट फिल्म ''टार्जन : द वंडर कार'' से बॉलीवुड में एंट्री ली थी और इसके लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट फीमेल डेब्यू अवॉर्ड भी मिला था। वे अब तक तकरीबन 33 फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News