खतरे में पड़ी अर्जुन रामपाल की शादी, छोड़ दिया पत्नी और बेटियों को-कहीं वजह सुजैन खान तो नहीं?

5/18/2018 12:11:02 PM

मुंबई: बॉलीवुड में रिश्तों का टूटना और बिखरना बेहद आम बात हो गई है। हाल ही में अब एक्टर अर्जुन रामपाल की शादी पर एक बार फिर खतरा मंडराता हुआ नजर आ रहा है। खबरों के मुताबिक अर्जुन ने घर छोड़ दिया है और वह अपनी पत्नी मेहर जेसिया और बेटियों-माहिका और माहिरा से अलग रह रहे हैं।

PunjabKesari

सूत्रों के मुताबिक ऋतिक रौशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान से बढ़ती नजदीकियों की वजह से अर्जुन की शादी में तनाव बढ़ गया है। अर्जुन और मेहर ने अपने रिश्ते को दूसरा मौका देने की पूरी कोशिश की।

PunjabKesari

दोनों अपनी बेटियों के साथ कई ट्रिप पर भी गए, अच्छा वक्त भी बिताया। मगर शायद स्थिति सामान्य नहीं हो पाई। 

PunjabKesari

बताया जाता है कि पिछले साल एक पार्टी में मेहर जेसिया और सुजैन खान के बीच जमकर झगड़ा हुआ था। बात इतनी बढ़ी कि दोनों एक-दूसरे पर चीखने-चिल्लाने लगीं। दोनों के बीच करीब आधा घंटे तक बहस हुई।

PunjabKesari

फैशन डिजायनर सुरीली गोयल दोनों के बीच आईं और मामला सुलझाने की कोशिश की मगर मेहर पार्टी छोड़कर चली गईं।

PunjabKesari

तभी से यह कयास तेज हो गए थे कि सुजैन से बढ़ती अर्जुन की करीबियों की वजह से मेहर टेंशन में थीं। माना जा रहा है कि ऋतिक और सुजैन के तलाक की वजह भी यही अफेयर था। 

PunjabKesari

बता दें कि अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया ने 1998 में शादी की थी। मेहर 1986 मिस इंडिया में चुनी गई थीं। उन्होंने पति अर्जुन रामपाल के साथ फिल्म 'आई सी यू' प्रोड्यूस किया था। अर्जुन कपूर जल्द जेपी दत्ता की फिल्म 'पलटन' में नजर आएंगे। 

PunjabKesari

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News