पहली बार सौतेले भाई अर्जुन के घर मिलने गई जाह्नवी-खुशी, पापा बोनी भी थे साथ

3/17/2018 2:40:32 PM

मुंबई बॉलीवुड एक्ट्रैस श्रीदेवी की मौत के बाद पूरा परिवार करीब आ गया है। पहली बार अपने सौतेले भाई अर्जुन कपूर के घर दोनों बेटियां जाह्नवी और खुशी कपूर पहुंची। उनके साथ पापा बोनी कपूर और मोहित मारवाह अपनी वाइफ अंतरा मोतीवाला भी साथ थे। बता दें कि अर्जुन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' की शूटिंग में बिजी है। वे शूटिंग से वक्त निकालकर हाल ही में मुंबई पहुंचे थे। अर्जुन के घर लौटने की खबर के बाद पापा बोनी दोनों बेटियों के साथ बेटे से मिलने पहुंचे।

PunjabKesari


बता दें कि श्रीदेवी की मौत के बाद सौतेले बेटे अर्जुन कपूर सारे गिले-शिकवे भूलाकर अपनी सौतेली बहनों का साथ दे रहे हैं। श्रीदेवी की मौत की खबर सुनकर  भी वह शूटिंग तक छोड़कर मुंबई पहुंचे थे। अर्जुन ही नहीं उनकी बहन अंशुला भी जाह्नवी-खुशी को पूरा सपोर्ट करती दिखाई दे रही हैं।

PunjabKesari
खबरों की मानें तो अर्जुन-अंशुला पापा बोनी कपूर के घर शिफ्ट होने का प्लान बना रहे हैं। इसकी वजह ये कि वे उन्हें और दोनों बहनों को अकेला नहीं छोड़ना चाहते हैं। बता दें कि जब से बोनी कपूर ने श्रीदेवी से शादी की थी, अर्जुन अपनी बहन के साथ अलग रह रहे थे।

PunjabKesari

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News