अर्जून कपूर की फिल्म "मुबारकां" का ट्रेलर हुआ रिलीज

6/20/2017 4:16:25 PM

मुबई: बॉलीवुड एक्टर अर्जून कपूर,और उनके चाचा अनिल कपूर, अथिया शेट्टी और इलियाना डिक्रूज की आगामी फिल्म ‘मुबारकां’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में अर्जून कपूर डबल रोल में दिखाई देंगे। अर्जून फिल्म में चरण और करण की भूमिका में नजर आएंगे। करण जहां लंदन से है वहीं चरण पंजाब के चंडीगढ़ से है।

बता दें कि फिल्म में अनिल कपूर करतार की भूमिका में दिखेंगे और इस फिल्म में भी वह अर्जून के चाचा बनें हैं। फिल्म में कॉमेडी तब शुरु होती है जब करण और चरण की फैमिली उनके लिए दुल्हन को ढूंढने निकलती है। दुल्हन खोजने के दौरान कई सारे कॉमेडी सीन क्रिएट होते हैं, जिसे फिल्म में दिखाने की कोशिश की गई है। फिल्म का डायरैक्शन अनीस बज्मी ने किया है। ‘मुबारकां’ का निर्माण सोनी पिक्चर्स नेटवर्क प्रोडक्शंस और अश्विन वर्डे और मुराद खेतानी की सिने 1 स्टूडियोज ने किया है और यह 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। अभिनेता अर्जून कपूर ने फिल्म के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है जिसे काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News