एक बार फिर पति विराट की T-SHIRT पहन एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं अनुष्का, दिखा SWAG अंदाज
4/25/2018 4:41:29 PM
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं। दोनों सोशल साइट पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
हाल ही में अनुष्का एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। इस दौरान वह ब्लैक कलर स्टाइलिश टीशर्ट और ग्रीन पैंट पहने हुए नजर आईं। अनुष्का की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। दरअसल, तस्वीर में वह ब्लैक कलर की वैसी ही टीशर्ट पहने हुए नजर आ रही हैं जैसी कुछ दिन एक्सरसाइज के दौरान विराट को वैसी टी शर्ट पहने ही देखा गया था।
विराट के फैन क्लब ने दोनों की तस्वीर शेयर की है जिसमें एक साइड विराट कोहली ब्लैक टी शर्ट पहने हैं और वहीं दूसरी साइड अनुष्का ने भी वही टीशर्ट पहनी है। वैसे एेसा पहली बार नही हुआ की दोनों ने सेम टी शर्ट पहनी है।
इससे पहले दोनों की सेम टीशर्ट पहने हुए तस्वीरें सामने आई थी। उस समय भी अनुष्का को एयरपोर्ट पर ब्लू जींस और टीशर्ट में देखा गया था। उनकी इस टीशर्ट ने लोगों का ध्यान तब अपनी और आकर्षित किया, जब उन्हें पता चला कि यही टीशर्ट विराट भी पहन चुके हैं। अनुष्का की शर्ट में ‘स्टेट ऑफ माइंड’ लिखा हुआ नजर आ रहा है। वही विराट की एक तस्वीर में भी यही टीशर्ट पर सेम लिखा हुआ नजर आया था।
बता दें कि पर्सनल लाइफ से परे अगर अनुष्का के फिल्मी करियर के बारे में बात करें तो इन दिनों वह ‘सुई धागा’ और ‘जीरो’ की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं विराट इन दिनों IPL में बिजी हैं लेकिन इसके साथ ही ये खबरें भी सामने आ रही हैं कि अनुष्का अपना 30वां जन्मदिन विराट के साथ बंगलुरु में मनाएंगी।
अनुष्का 1 मई को 30 साल की हो जाएंगी। सूत्रों के मुताबिक वह 24 अप्रैल को बंगलुरु पहुंच जाएंगी। उसके बाद करीब एक हफ्ते वो विराट के साथ रहेंगी। उसके बाद डेढ़ महीने के लिए वो ‘जीरो’ की शूटिंग के लिए यूएस चली जाएंगी।