जल्द ही अनुष्का शर्मा को ''दादा साहेब फाल्के एक्सीलेंस अवॉर्ड'' से जाएगा नवाजा

4/8/2018 6:01:40 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस अनुष्का शर्मा को जल्द ही 'दादा साहेब फाल्के एक्सीलेंस अवॉर्ड' से नवाजा जाएगा। ये अवॉर्ड अनुष्का को एक सक्सेसफुल प्रोड्यूसर के तौर पर दिया जाएगा। अनुष्का ने अब तक जितनी भी फिल्में एक प्रोड्यूसर के तौर पर बनाई है, उसका सबजेक्ट हमेशा अलग रहा है और सभी फिल्मों को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया है। इसी वजह से अनुष्का को दादा साहेब फाल्के एक्सीलेंस अवॉर्ड दिया जाएगा।

बता दें कि अनुष्का ने क्लीन स्लेट फिल्म्स की शुरुआत अपने भाई कर्नेश शर्मा के साथ की थी। उनके प्रोडक्शन की पहली फिल्म 'एनएच 10' थी और फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों द्वारा खूब सराहना मिली थी। दिलचस्प बात तो ये है कि अनुष्का ने अपने प्रोडक्शन में 'एनएच 10', 'फिल्लौरी' और 'परी' जैसी  थ्रिलर, हॉरर और कॉमेडी हॉरर फिल्में बनाई है। अब जल्द ही अनुष्का की फिल्म 'सुई धागा' रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन नजर आने वाले हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News