फिल्म ''न्यूटन'' के बचाव में उतरे अनुराग कश्यप ने दिया मुंह तोड़ जवाब

9/25/2017 12:16:14 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव की फिल्म 'न्यूटन' इन दिनों काफी सुर्खियों में है। फिल्म के कलैक्शन में बेहतरीन उछाल देखने को मिला, साथ ही इस फिल्म को भारत की ओर से ऑस्कर अवॉर्ड्स में भेजने की बात भी सामने आई है।

PunjabKesari

इसी बीच आरोप लगाए जा रहे हैं कि 'न्यूटन' ईरानी फिल्म सीक्रेट बैलेट से प्रेरित है। इस विवाद पर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने चुप्पी तोड़ी है।

PunjabKesari

फिल्मकार अनुराग कश्यप ने रविवार को 'न्यूटन' का बचाव किया है जिसे लेकर दावे किए जा रहे हैं कि यह फिल्म 2001 की ईरानी फिल्म 'सीक्रेट बैलट' से प्रेरित है।

PunjabKesari

अनुराग ने 'न्यूटन' के समर्थन में ट्वीट कर कहा, "न्यूटन उसी तरह सीक्रेट बैलट की नकल है जैसे 'द एवेंजर्स' 'वतन के रखवाले' की थी।"

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News